{"_id":"62ba54b8ef838b598126cb5e","slug":"omicron-ba-5-variant-found-in-samples-collected-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19: दिल्ली में डरा रहा कोरोना, एकत्रित नमूनों में मिला ओमिक्रॉन बीए .5 वैरिएंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Covid-19: दिल्ली में डरा रहा कोरोना, एकत्रित नमूनों में मिला ओमिक्रॉन बीए .5 वैरिएंट
Tue, 28 Jun 2022 06:42 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 28 Jun 2022 06:42 AM IST
सार
दिल्ली के कुछ क्षेत्रों से एकत्रित नमूनों में ओमिक्रॉन के बीए .5 वैरिएंट मिले हैं। मध्य, दक्षिण और दक्षिण पूर्वी दिल्ली से मई से 16 जून के दौरान नमूने एकत्र किए गए थे।
विज्ञापन
ओमिक्रॉन वैरिएंट
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य, दक्षिण और दक्षिण पूर्वी दिल्ली से मई से 16 जून के दौरान एकत्र किए गए नमूनों में ओमिक्रॉन के बीए .5 वैरिएंट मिले हैं। 17 जून को सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इंसाकॉग) की बैठक में देश में उभरते वैरिएंट (संस्करण) और सब वैरिएंट की संभावना की जांच संबंधी डाटा के विश्लेषण और संक्रमण के कारणों की समीक्षा में ये बातें सामने आईं।
विज्ञापन
जीनोम सिक्वेंसिंग में दक्षिण पूर्वी दिल्ली के बीए .5 सब वैरिएंट (उप संस्करण) जबकि दक्षिण दिल्ली के दो फीसदी नमूनों के परीक्षण में बीएस .5 वैरिएंट की मौजूदगी की पुष्टि हुई। अधिकतरनमूनों में ओमिक्रॉन का बीएस .2 सब वैरिएंड पाया गया। विशेषज्ञों के मुताबिक बीए .5 अत्याधिक पारगम्य (ट्रांसमिसबल) है लेकिन संक्रमण अधिक गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि दिल्ली से बीए .4 और बीए.5 के सब स्ट्रेन की जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) में भेजे गए थे। संस्थान में जांच के लिए भेजे गए 30 नमूनों में से दो में बीए .5 सब स्ट्रेन मिलने की पुष्टि हुई थी। बीए .4, बीए.5 तेजी से म्यूटेट हुए जिनकी बीए. 2 और बीए.1 से उत्पत्ति हुई है।
विज्ञापन
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के महामारी विज्ञान एवं संचारी रोग विभाग (आईसीएमआर) के पूर्व प्रमुख ललित कांत के मुताबिक प्रतिरक्षा को विकसित करने की खासियत के कारण जनवरी में संक्रमण में बढ़ोतरी ह़ुई थी। म्यूटेशन के कारण वायरस की संप्रेषण क्षमता में 10 से 15 गुना की बढ़ोतरी हुई थी। अगर ओमिक्रॉन डेल्टा की तुलना में तेजी से फैल रहा था तो इसे तेजी से फैलने वाला संक्रमण के तौर पर देखा गया। बीए .5 तेजी से फैलता है कुछ जगहों पर यह बीए.4 की जगह भी ले रहा है।
कोविड के 628 नए मामले, तीन मौत
दिल्ली में सोमवार को कोविड के 628 नए मामले आए हैं जबकि संक्रमण दर 8.06 रही जबकि इससे तीन लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में 7793 लोगों की कोविड जांच की गई जबकि 1011 मरीजों कोविड से ठीक होकर अस्प्ताल से अपने घर गए। दिल्ली में अब तक कोरोना के कुल मामले बढ़कर 19,32026 हो गए हैं जबकि इससे अब तक 26256 की मौत हो चुकी है।