फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Om Birla said that youth should have knowledge of Constitution

Om Birla: रामजस कॉलेज के वार्षिक समारोह में बोले ओम बिरला, युवाओं को संविधान का ज्ञान होना चाहिए

Sun, 31 Jul 2022 05:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 31 Jul 2022 05:40 AM IST
सार

डीयू के रामजस कॉलेज ने शनिवार को कॉलेज परिसर में वार्षिक समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष बतौर मुख्त अतिथि उपस्थित थे।

विज्ञापन
Om Birla said that youth should have knowledge of Constitution
OM BIRLA - फोटो : पीटीआई

विस्तार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों पर ध्यान देना चाहिए और उन्हें संविधान का ज्ञान होना चाहिए। ओम बिरला ने कहा कि युवाओं को हमारे महान व्यक्तित्वों के विचार और दर्शन को समझने की जरुरत है। जिन सपनों के लिए उन्होंने संघर्ष किया, उन्हें पूरा करने की जिम्मेदारी युवाओं पर है।

विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज के वार्षिक समारोह में शिक्षकों व छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हमारा कर्तव्य वोट डालने से खत्म नहीं होता है। सरकार बनने के बाद युवाओं की जिम्मेदारी बनती है कि वह सरकार केहर फैसले और नीतियों में हिस्सा लें। 

विज्ञापन

डीयू के रामजस कॉलेज ने शनिवार को कॉलेज परिसर में वार्षिक समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष बतौर मुख्त अतिथि उपस्थित थे। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने इन 75 वर्षो में प्रगति की नई ऊंचाईयों को छुआ है। आज युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे हमारे देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाएं। हम अपने लोकतांत्रिक देश में परिवर्तन कैसे ला सकते हैं ताकि प्रत्येक नागरिक प्रगति का हितधारक बन सके, यह जिम्मेदारी भी युवाओं की है। 

ओम बिरला ने कहा कि जब एक मसौदा विधायिका के सामने लाया जाता है, तो युवाओं को मसौदे का अध्ययन और विश्लेषण करना चाहिए और अपने सुझाव देना चाहिए। इनोवेशन पर जोर देते हुए बिड़ला ने कहा कि इनोवेशन होना चाहिए। भारत के युवाओं को लगातार प्रयोग और नवाचार करना चाहिए।

देश के प्रति युवाओं के कर्तव्य पर बोलते हुए बिड़ला ने कहा कि हमें न केवल अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिएए बल्कि हमारे पास कुछ अधिकार भी हैं। हमारे देश के प्रति कर्तव्यए जिनका निर्वहन करना आवश्यक है। इस कार्यक्रम में डीयू कुलपति प्रो योगेश सिंह, कॉलेज प्राचार्य डॉ मनोज खन्ना, कॉलेज प्रबंध समिति देवेश गुप्ता, समेत कॉलेज के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed