फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Old woman injured during snatching dies

Delhi: झपटमारी के दौरान घायल वृद्धा की मौत, हत्या की धारा जोड़ी; बदमाश ने ई-रिक्शा सवार महिला का लूटा था बैग

Sat, 23 Dec 2023 03:01 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 23 Dec 2023 03:01 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने लूट के मामले में अब हत्या की धारा भी जोड़ दी है। फिलहाल महिला का बैग लूटने वाला आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

विज्ञापन
Old woman injured during snatching dies
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में झपटमारी के दौरान ई-रिक्शा से सिर के बल गिरकर जख्मी हुईं अरुणाचल प्रदेश की बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान देहरादून के अस्पताल में मौत हो गई। मृतका की पहचान केसांग दोरजी (66) के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को देहरादून में ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने लूट के मामले में अब हत्या की धारा भी जोड़ दी है। फिलहाल महिला का बैग लूटने वाला आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश में स्थानीय पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ समेत कई टीमों का गठन कर दिया गया है, जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, केसांग दोरजी 17 दिसंबर को वारदात का शिकार हुई थीं। डेढ़ सप्ताह पूर्व मूलरूप से अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली केसांग दोरजी परिवार के साथ दिल्ली आई थीं। इनके बेटे पसांग दोरजी को लीवर की बीमारी है। उसके इलाज के लिए परिवार अक्सर दिल्ली आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार पसांग के साथ पत्नी, बच्चों के अलावा दो बहनें व बुजुर्ग मां केसांग दोरजी भी आई थीं। परिवार रविवार को मजनू का टीला इलाके में एक रेस्तरां में आया था। खाना खाने के बाद सभी ई-रिक्शा से विधानसभा मेट्रो स्टेशन आ रहे थे। इस बीच ई-रिक्शा जैसे ही सिविल लाइंस में पहुंचा, इनके साथ वारदात हो गई।

केसांग ई-रिक्शा के साइड में बैठी हुई थीं। इन्होंने कंधे पर अपना बैग लटकाया हुआ था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश ने चलते ई-रिक्शा से इनका बैग झपटा। बैग समेत बुजुर्ग केसांग सिर के बल गिर गईं। इसकी वजह से बुरी तरह जख्मी हो गईं। परिजन सिविल लाइंस स्थित परमानंद अस्पताल ले गए।

वहां से बेहतर इलाज के लिए परिजनों ने शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया। यहां भी परिवार की इलाज बेहतर नहीं लगा तो वह केसांग को देहरादून के अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार रात को उन्होंने दम तोड़ दिया। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

परिजनों ने अपनी शिकायत में बताया कि केसांग के बैग में एक लाख रुपये के अलावा मोबाइल व अन्य जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश कर रही है। सीसीटीवी कैमरों से पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है, जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed