{"_id":"5b2e4ef74f1c1b8c278b750b","slug":"old-woman-found-her-family-after-one-week-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हफ्ते से लापता थी भूखी प्यासी महिला, घरवालों से मिली तो नहीं रोक पाई आंसू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हफ्ते से लापता थी भूखी प्यासी महिला, घरवालों से मिली तो नहीं रोक पाई आंसू
ब्यूरो,अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 23 Jun 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताऊ देवी लाल वृद्धा आश्रम ने एक सप्ताह में कई बुजुर्गों को आश्रय दिया गया। आश्रम संचालक ने बीते सप्ताह ही एक गुमशुदा बुजुर्ग महिला को आश्रम में पनाह दी। गुमशुदा वृद्धा की तलाश में भटक रहे परिजनों को जानकारी मिली कि एनआईटी स्थित वृद्धा आश्रम में ऐसे कई गुमशुदा बुजुर्गों को लाया गया है। परिवार से एक सप्ताह से गुम हो चुकी डबुआ निवासी केशन को शनिवार को परिवार के लोग घर ले गए।
ताऊ देवी लाल वृद्धा आश्रम संचालक कृष्ण लाल बजाज ने बताया कि ज्यादातर बेसहारा भूखे प्यासे बुजुर्गों की सूचना उन्हें समाज के लोगों से ही मिलती है। किसी भी बेसहारा बुजुर्ग की सूचना मिलते ही आश्रम की टीम मौके पर पहुंच कर आश्रम ले जाती है। वहीं, टीम के सदस्य रोड पर बेसहारा पड़े बुजुर्गों को खुद भी आश्रम में पनाह दे देते हैं। वृद्धा आश्रम को हाल ही में 16 वर्ष पूरे हुए। आश्रम संचालक के अनुसार बिना किसी सरकारी सहायता के वो ये आश्रम चंदा इकट्ठा कर चला रहे हैं।