फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Coaching Centre Tragedy Old Rajendra Nagar Coaching Centre Basement Flooded Many Students Died

दिल्ली में मौत की लाइब्रेरी: हादसे पर छात्र का बड़ा दावा, तीन नहीं 10 लोगों की मौत; सरकार से की ये तीन मांग

Sun, 28 Jul 2024 09:37 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 28 Jul 2024 09:37 AM IST
सार

Delhi IAS Coaching Centre Flooded: मध्य दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव आईएएस स्टडी सेंटर में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में मारे गए छात्रों की मौत के बाद प्रदर्शन हो रहा है। छात्रों ने सरकार, एमसीडी और कोचिंग सेंटरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

विज्ञापन
Delhi Coaching Centre Tragedy Old Rajendra Nagar Coaching Centre Basement Flooded Many Students Died
राजेंद्र नगर हादसे पर छात्रों का रोष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में स्टडी सेंटर में बीती शाम एक बड़ा हादसा हो गया। देर रात पुलिस, दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई। इस घटना को लेकर छात्रों ने एमसीडी, दिल्ली सरकार और कोचिंग सेंटरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं एक छात्र ने दावा किया है कि बेसमेंट में तीन हीं बल्कि आठ से दस छात्रों की मौत हुई है। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो चुका है। दिल्ली पुलिस ने आंकड़ों पर जबाव भी दे दिया है। मामले की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। 

विज्ञापन

छात्रा का दावा, तीन हीं 10 लोग मारे गए
घटना को लेकर एक छात्र ने कहा कि एमसीडी का कहना है कि यह आपदा है, लेकिन मैं कहूंगा कि यह पूरी तरह से लापरवाही है। आधे घंटे की बारिश में घुटनों तक पानी भर जाता है। आपदा कभी-कभी होती है। मेरे मकान मालिक ने कहा कि वह पिछले 10-12 दिनों से पार्षद से कह रहा था कि नाले की सफाई होनी चाहिए।
 



छात्रों ने की ये मांगें
पहली मांग यह है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। दूसरी मांग है कि तत्काल घायलों और मौतों की वास्तविक संख्या बताई जाए। तीसरी मांग बेसमेंट में लाइब्रेरी बंद होनी चाहिए। आपदा प्रबंधन के लोगों ने मुझे बताया कि 8-10 लोग मारे गए हैं। यह दावा एक छात्र ने किया जो कल रात एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भरने और तीन छात्रों की जान जाने के बाद एमसीडी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं
एक यूपीएससी अभ्यर्थी ने कहा कि हमारी मांग है कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। यहां बेसमेंट में खोली गई ये सारी चीजें अवैध रूप से संचालित की जा रही हैं और सुरक्षा के कोई उपाय नहीं हैं। इसलिए इन सब चीजों को बंद किया जाना चाहिए और कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन

मौत के आंकड़ों पर पुलिस का जवाब
ओल्ड राजेंद्र नगर में हुई घटना पर दिल्ली पुलिस ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि खोज और बचाव अभियान खत्म हो चुका है। तीन शव बरामद किए गए हैं। उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

छात्रों की मांग, बेसमेंट में बंद हों लाइब्रेरी
यूपीएससी की तैयारी कर रहे अभ्यार्थी अमन शुक्ला ने कहा कि हमारी मांग है कि सबसे पहले, बेसमेंट में अवैध रूप से बनी ये सारी लाइब्रेरी बंद होनी चाहिए। एमसीडी को देखना चाहिए कि समस्या कहां है, यह पहली बार नहीं है जब यहां पानी भरा है। पिछली बार जब बारिश हुई थी, तो कारें पानी में तैर रही थीं। एक साल में उन्होंने कुछ नहीं किया। अभी तक कोई वरिष्ठ अधिकारी यहां नहीं आया है।

हम कुछ भी क्यों छिपाएंगे: दिल्ली पुलिस
ओल्ड राजेंद्र नगर हादसे पर एडिशनल डीसीपी सचिन शर्मा ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से कहा कि तीन लोगों की मौत हो गई है। हम कुछ भी क्यों छिपाएंगे? हम आपको आश्वासन देते हैं कि हम कानूनी रूप से जो भी संभव होगा। वो करेंगे। जांच जारी है। कल एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भर जाने से 3 छात्रों की जान चली गई।
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed