{"_id":"05703e42d3dcbe495d3798ebfefbdcd5","slug":"old-railway-station-mineral-water-bottle-selling-on-higher-price","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन में आपकी जेब पर भी पड़ रहा है डाका!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन में आपकी जेब पर भी पड़ रहा है डाका!
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 24 May 2014 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद ओल्ड रेलवे स्टेशन पर बोतल बंद पानी के नाम पर यात्रियों की जेब पर डाका डाला जा रहा है। यह पूरा खेल रेल अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा है। इस गोरखधंधे का मामला सामने आने पर रेलवे सुरक्षा बल की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठने लगे हैं।
विज्ञापन
दरअसल यह खुलासा शनिवार को आकस्मिक चेकिंग करने आए दिल्ली डिवीजन के सहायक मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक मोहम्मद सिद्दीकी की जांच में हुआ। इस दौरान उन्होंने अनधिकृत तरीके से काम करने वाले वेंडरों की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
जांच के दौरान पता चला कि अवैध वेंडरों द्वारा रेल यात्रियों को महंगा बोतलबंद पानी बेचा जा रहा है। यानि 15 रुपये के बोतल को 20 रुपये में बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
इसे लेकर सिद्दीकी ने फरीदाबाद के मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जाए। इसके अतिरिक्त सभी कैंटीन संचालकों के नाम व वेंडरों की लिस्ट सौंपने के लिए भी कहा।