फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Old DTC buses converted into food bus stalls

पुरानी बसों को नया लुक: DTC की ये बसें हुई फूड स्टॉल में तब्दील, यात्रियों को सफर के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं

Wed, 16 Jul 2025 07:54 AM IST
अनुज कुमार सिमरन, अमर उजाला, नई दिल्ली
सिमरन, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 16 Jul 2025 07:54 AM IST
सार

दिल्ली परिवहन निगम ने अपनी उम्र पूरी कर चुकी बसों को नया लुक देने जा रही हैं। अब इन पुरानी बसों को फूड स्टॉल में बदला जा रहा है। उत्तम नगर बस टर्मिनल पर खड़ी एक पुरानी बस को फूड बस स्टॉल में बदल दिया है।

विज्ञापन
Old DTC buses converted into food bus stalls
दिल्ली बस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

राजधानी की पुरानी बसों को नया जीवनदान मिल रहा है। अपनी उम्र पूरी कर चुकी बसों को फूड बस स्टॉल में तब्दील किया जा रहा है। उत्तम नगर बस टर्मिनल पर खड़ी डीटीसी की लाल बस को फूड बस स्टॉल में बदल दिया गया है जो यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। लोगों को इस फूड स्टॉल की सेवाएं शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन


ये कियोस्क यात्रियों को न केवल भोजन, पानी व साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रदान करेंगे, युवाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएंगे। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पहला फूड बस स्टॉल कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास स्थित यमुना वाटिका में खोलने की तैयारी है।

विज्ञापन

इस फूड बस स्टॉल के निर्माण में बस के मूल ढांचे को बरकरार रखते हुए इसके आंतरिक और बाहरी हिस्सों को आधुनिक सुविधाओं के साथ सुसज्जित किया गया है। बस के ऊपर एक शेड बनाया गया है जिसे आकर्षक डिजाइन से सजाया गया है। यह शेड डीटीसी बस को एक फूड बस स्टॉल बनाता है। वहीं, बस के दोनों दरवाजों को एक दुकान के दरवाजे के समान लोहे की शटर में बदल दिया गया है। इसके अलावा बस की खिड़कियों को पारदर्शी शीशे में ही बरकरार रखा गया है। यह स्टॉल काफी आकर्षक लग रहा है।

बस में रेस्तरां जैसी सजावट
बस की कुछ खिड़कियों को वेंटिलेशन के लिए खुला रखा गया है जबकि अंदर की सजावट को रेस्तरां जैसा बनाया गया है। बस में समान रखने वाले बोनट को खाना खाने व खाना पकाने के उद्देश्य से खाली रखा गया है। साथ ही, इसमें स्वच्छता और सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है ताकि यात्रियों को भोजन, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें। इस स्टॉल में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन और पेय पदार्थ उपलब्ध होंगे जो यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

परिवहन विभाग दूसरी एजेंसियों के सहयोग से कर रहा काम
इस फूड बस स्टॉल का निर्माण परिवहन विभाग समेत दूसरी एजेंसियों के सहयोग से किया जा रहा है। कुछ समय पहले विभाग ने एलान किया था कि यह एसी फूड स्टॉल डीटीसी की उन सीएनजी एसी लो फ्लोर बसों में खोले जाएंगे जो बसें अपनी उम्र पूरी कर चुकी हैं। इसका उद्देश्य पुरानी बसों को उपयोगी बनाना और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। वहीं, इसे यमुना किनारे बने पार्कों में खड़ा करने की योजना बनाई गई है। विभाग ने टाटा मार्कोपोलो की 2010 के एसी मॉडल, सीएनजी लो फ्लोर बसों को फूड बस स्टॉल में तब्दील कर दिया है। इस बस में 36 यात्री सीटें हुआ करती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed