फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   old delhi sitaram bazar under construction building collapse no one injured relief work on detail and updates

सीताराम बाजार में दो मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, एक मजदूर घायल

Tue, 22 Sep 2020 03:48 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 22 Sep 2020 03:48 AM IST
विज्ञापन
old delhi sitaram bazar under construction building collapse no one injured relief work on detail and updates
निर्माणाधीन इमारत गिरी - फोटो : अमर उजाला

सीताराम बाजार में सोमवार सुबह दो मंजिला निर्माणाधीन इमारत भरभराकर गिर गई। इमारत की तीसरी मंजिल पर लेंटर डालने का काम चल रहा था। हादसे में एक मजदूर को मामूली चोट लगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस, दमकल विभाग, डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं, जिसके बाद मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन


साथ ही बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर इमारत में जाने वाले तार को काटकर हटाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। बिल्डर और मकान मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 6.38 बजे सीताराम बाजार की शीशमहल गली में निर्माणाधीन इमारत के ढहने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही तुरंत हौजकाजी थाना पुलिस व पुरानी दिल्ली दमकल स्टेशन से तीन गाड़ियां और कैट्स एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। दमकल अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया। इमारत को बनवा रहे लोगों से संपर्क करने पर पता चला कि मलबे से एक मजदूर को बाहर निकाल लिया गया, जिसे मामूली चोट लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रखी जा रही थी निर्माण सामग्री
स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के समय निर्माण सामग्री रखने का काम चल रहा था। तड़के 4 बजे से ही सामग्री लाकर रखी जा रही थी। इसी दौरान अचानक पिलर में दरार आ गई और पूरी इमारत भरभराकर गिर गई। 

स्थानीय लोग बोल-जल्दबाजी में चल रहा था काम
स्थानीय निवासी सत्यवीर सैनी ने बताया कि उसका घर पड़ोस में ही है। सुबह तेज धमाका होते ही नींद खुल गई। घर से बाहर निकले तो पता चला कि निर्माणाधीन इमारत गिर गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बिल्डर ने एक माह पहले ही यहां पर इमारत बनाने का काम शुरू किया था और देखते ही देखते ग्राउंड व दो मंजिल का निर्माण कर दिया। काम में काफी जल्दबाजी की जा रही थी, जिसकी वजह से निर्माण सामग्री सूखे बिना ही ऊपर की मंजिल का काम शुरू कर दिया गया, इसकी वजह से यह हादसा हुआ है। 


मेयर ने दिए जांच के आदेश
उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर जयप्रकाश ने निर्माणाधीन इमारत के गिरने के मामले में जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि घटना उस समय हुई जब छत पर लेंटर डालने का काम चल रहा था। उन्होंने कहा कि भवन की योजना स्थानीय अधिकारियों द्वारा अनुमोदित की गई थी। जांच से यह बात सामने आ जाएगी कि निर्माण के दौरान नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed