{"_id":"5f4d89eb373034006b195700","slug":"ola-uber-cab-drivers-on-strike-in-delhi-ncr-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में आज से ओला ऊबर कैब चालकों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में आज से ओला ऊबर कैब चालकों की हड़ताल
Tue, 01 Sep 2020 05:08 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 01 Sep 2020 05:08 AM IST
विज्ञापन
ओला-उबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओला ऊबर ने मंगलवार से दिल्ली एनसीआर में हड़ताल का एलान कर दिया है। यह कंपनियों के लिए कैब चलाने वाले लोन की किश्तों में रियायत अवधि को 31 दिसंबर तक तथा किराये में वृद्धि की मांग कर रही है। दिल्ली सर्वोदय ड्राइवर एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलजीत सिंह गिल ने बताया कि करीब दो लाख कैब चालकों ने हड़ताल का एलान किया है क्योंकि सरकार मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
गिल ने बताया कि लॉकडाउन के कारण आए भारी वित्तीय संकट के कारण चालक अपनी कैब की किश्तें भरने में पूरी तरह असमर्थ हैं। लोक की किश्त में रियायत की अवधि 31 अगस्त को खत्म हो गई है और बैंक पहले से ही किश्त भरने का दबाव लगातार बनाए हुए हैं। अगर चालकों ने किश्तें नहीं भरीं तो बैंक वाले उनकी कैब छीन लेंगे।
विज्ञापन
वहीं गिल ने यह भी कहा कि कैब का किराया बढ़ाया जाए। इसके अलावा किराए व कमीशन कंपनी के बजाय सरकार द्वारा तय किया जाए। हालांकि इस संबंध में कैब चालकों से बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन