{"_id":"59ec56654f1c1bf4688b6c3a","slug":"ola-driver-found-dead-in-his-cab-in-delhi-he-was-missing-from-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली की रात से गायब था ड्राइवर, ओला कैब में मिला उसका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली की रात से गायब था ड्राइवर, ओला कैब में मिला उसका शव
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 22 Oct 2017 01:58 PM IST
सार
कैब में चालक का शव मिला
पुलिस को आशंका-एसी चलाकर सोने से दम घुटा
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : ola cab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर बेरी इलाके में अर्जुनगढ़ मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार को ओला कैब में चालक का शव मिला। मृतक की शिनाख्त दुर्गेश झा (40) के रूप में हुई है। दीपावली की रात से दुर्गेश गायब था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, कार अंदर से लॉक थी और एसी ऑन मिला। आशंका व्यक्त की जा रही है कि एसी चलाकर सोने के कारण दुर्गेश की दम घुटने से मौत हुई।
पुलिस के मुताबिक, दुर्गेश परिवार के साथ गली नंबर-3, फेस-5, आया नगर में रहता था। दुर्गेश ओला कैब चलाता था। दीपावली की रात को आखिरी बार उसकी परिजनों से बात हुई थी। इसके बाद किसी से बात नहीं हुई।
विज्ञापन
इधर, परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शनिवार को उसकी कार अर्जुनगढ़ मेट्रो स्टेशन के पास खड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। देखा तो चालक वाली सीट पर दुर्गेश का शव पड़ा था।
विज्ञापन
कार अंदर से लॉक थी और एसी का बटन चालू था। पुलिस ने किसी तरह कार खोलकर शव बाहर निकाला। शुरुआती जांच के बाद पुलिस एसी चलाकर सोने और दम घुटने को मौत का कारण मान रही है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा।