फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ola driver drops passenger on road because he wanted to go a muslim colony in delhi

बीच रोड ओला ड्राइवर ने पैसेंजर को उतारा, बोला- नहीं जाऊंगा मुस्लिम कॉलोनी

Thu, 21 Jun 2018 09:23 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Jun 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
ola driver drops passenger on road because he wanted to go a muslim colony in delhi
ola
ओला कैब से जुड़ी एक चौकाने वाली खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि असद अशरफ नाम के एक शख्स ने दिल्ली के बीके दत्त कॉलोनी से जामिया तक जाने के लिए ओला कैब बुक किया। गाड़ी में बैठने के बाद ड्राइवर को पता चला कि असद जामिया जाना चाहते हैं, जो कि उसके हिसाब से एक मुस्लिम कॉलोनी है, तो बीच रास्ते में उतार दिया और गाड़ी आगे ले जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन


असद जब इसका विरोध करने लगे तो उसने धमकी भी दी। असद ने अपने ट्विटर पर इस अनुभव को साझा किया। असद ने लिखा कि कैब ड्राइवर ने उन्हें यह कहकर धमकाया कि जामिया कोई जाने की जगह नहीं है। वो एक मुस्लिम कॉलोनी है। असद ने इस बात का विरोध किया तो उसने अपने आदमियों को बुलाकर पीटने की धमकी भी दे दी।
विज्ञापन



 

ola driver drops passenger on road because he wanted to go a muslim colony in delhi
ola
असद ने ओला को अलार्म कॉल किया। ओला ने पहले तो उनकी शिकायत नहीं सुनी और बाद में उनका कॉल भी नहीं उठाया। ओला ने उनके ऐप को भी तब तक ब्लॉक रखा, जब तक उन्होंने अपनी राइड को रेट नहीं किया। ऐसे में उन्हें रोड पर ही इंतजार करना पड़ा क्योंकि वो दूसरी कैब करने में असमर्थ थे।

उन्होंने ओला कस्टमर केयर को किए अपने कंप्लेन की स्क्रीनशॉट ट्विटर पर डाली तब कहीं जाकर ओला ने उनकी बातों का जवाब दिया। जवाब में उन्होंने दावा किया कि असद की कंप्लेन को उन्होंने पहले ही एक्शन ले लिया है, जबकि ऐसा नहीं था। असद ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। इसके बाद ओला ने ये कहा कि उन्होंने असद की कंप्लेन सेप्टी टीम को फॉरवर्ड कर दी है।


बाद में कंपनी की तरफ से यह जवाब आया कि उन्होंने ड्राइवर को निकाल दिया है। हालांकि ओला ने ऐसी घटनाओं को असहनीय बताते हुए कहा है कि भारत की तरह ओला भी धर्मनिरपेक्षता पर विश्वास करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed