{"_id":"5dd306378ebc3e54a009001f","slug":"ola-collect-data-on-air-pollution-in-every-lane-of-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओला जुटाएगी दिल्ली-एनसीआर की हर गली के वायु प्रदूषण के आंकड़े, माइक्रोसॉफ्ट के साथ किया समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओला जुटाएगी दिल्ली-एनसीआर की हर गली के वायु प्रदूषण के आंकड़े, माइक्रोसॉफ्ट के साथ किया समझौता
Tue, 19 Nov 2019 02:29 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 19 Nov 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
ola
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर के हवा की गुणवत्ता को स्ट्रीट लेवल पर मापने के लिए कैब सेवा देने वाली कंपनी ओला ने माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च के साथ समझौता किया है। इसके सहारे हर गली के वायु प्रदूषण की रीयल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन
कंपनी का कहना है कि इस माह से प्रोजेक्ट शुरू हो जाएगा। एक साल में हर मौसम में वायु की गुणवत्ता के आंकड़े जुटा लिए जाएंगे।
ओला की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि संयुक्त शोध ओला मोबिलिटी इंस्टीट्यूट और माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च इंडिया की तरफ से किया जाएगा। बाद में इससे जुटाए गए आंकड़े सार्वजनिक कर दिए जाएंगे। इससे दूसरे शोधार्थी व पॉलिसी मेकर इन आंकड़ों का इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन
ओला के प्रवक्ता का कहा है कि इसके लिए कारों में सेंसर लगाए जाएंगे। इससे पीएम 2.5 का आंकड़ा जुटाया जा सकेगा। खास बात यह कि इसके सहारे लोकेशन भी पता होती रहेगी।
विज्ञापन