{"_id":"66801379f47dc37cda07addd","slug":"okhla-underpass-filled-with-water-due-to-heavy-rains-elderly-man-dies-by-drowning-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में बरसात का कहर: भारी बारिश के चलते ओखला अंडरपास में भरा पानी, स्कूटी सवार बुजर्ग की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में बरसात का कहर: भारी बारिश के चलते ओखला अंडरपास में भरा पानी, स्कूटी सवार बुजर्ग की डूबकर मौत
Sat, 29 Jun 2024 07:30 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 29 Jun 2024 07:30 PM IST
सार
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के ओखला अंडरपास में भारी बारिश के चलते पानी भर गया। घर से ड्यूटी पर जा रहे बुजुर्ग की पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने ओखला अंडरपास के रास्ते को ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया। पानी निकालने के बाद ही उसको दोबारा से चालू किया गया।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली में शुक्रवार हुई बारिश के दौरान ओखला अंडरपास में डूबने से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। जेब से मिले आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त दिग्विजय कुमार चौधरी (60) के रूप में हुई है। ओखला में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने वाले दिग्विजय सवेरे अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। इस बीच वह हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। बाद में अचेत हालत में बुजुर्ग को पानी से निकालकर पीसीआर की मदद से एम्य ट्रामा सेंटर भेजा गया। वहां उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, दिग्विजय परिवार के साथ जी-ब्लॉक, जैतपुर एक्सटेंशन पार्ट-2, बदरपुर में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी व अन्य सदस्य हैं। दिग्विजय ओखला की एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। शुक्रवार को उनकी सात बजे से ड्यूटी थी। बारिश बंद होने के बाद सुबह वह घर से निकले।
विज्ञापन
इस दौरान ओखला अंडर पास में पानी भरा हुआ था। शायद बुजुर्ग दिग्विजय को लगा कि पानी कम है, वह स्कूटी लेकर गहरे पानी की ओर चले गए और डूब गए। पीछे आ रहे राहगीरों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस उपायुक्त के मुताबिक सुबह 6.23 बजे उनकी टीम को सूचना मिला। इसके बाद ओखला औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
बाद में दिग्विजय को पानी से निकाला गया। हादसे के बाद पुलिस ने ओखला अंडरपास के रास्ते को ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया। पानी निकालने के बाद ही उसको दोबारा से चालू किया गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पड़ताल कर रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया है।