फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   oil tanker fallback on jaipur delhi high way 6 injured

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर तेल से टैंकर पलटा, 6 घायल

Mon, 07 Mar 2016 06:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 07 Mar 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
oil tanker fallback on jaipur delhi high way 6 injured
दुर्घटनाग्रस्त तेल टैंकर

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सोमवार सुबह कई जगह वाहन आपस में भिड़ गए। जिससे महाशिवरात्रि के मौके पर हाईवे पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा।

विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया। वहीं मानेसर घाटी में तेल से भरा टैंकर पलट गया जिससे जाम लगने के साथ ही 6 लोग घायल हो गए।

सोमवार सुबह  बाबा न्यारमसाध मंदिर के पास एनएच-8 पर बने फ्लाईओवर पर सरसों के तेल से भरा टैंकर पलट गया। जिससे तेल सड़क पर बिखर गया। सरसों के तेल को लोग बर्तनों में भरकर ले जाते नजर आए।
विज्ञापन


टैंकर के पलटने से हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जोकि सहरावन मोड व सुनारिया होटल तक पहुंच गया। टैंकर का तेल मानेसर घाटी के नीचे बने शनि व शिव मंदिर तक  पहुंचने से  महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर में पूजा करने श्रद्धालु फिसलकर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक के बाद एक तीन बाइकें फिसल गईं। जिससे 6 लोग घायल हो गया।  मानेसर घाटी के अलावा सोमवार को ही मानेसर बस स्टैंड, आईएमटी चौक, पचगांव केएमपी चौक व बिलासपुर चौक के पास कई वाहन आपस में टकरा गए।

पचगांव चौक पर लगा रहा जाम

oil tanker fallback on jaipur delhi high way 6 injured
तेल टैंकर दुर्घटना

हादसे में एक महिला का पैर टूटने की भी खबर। ट्रैफिक पुलिस व एनएचआईए कर्मियों ने पहुंचकर हाईवे को जाम मुक्त कराया। एक अन्य घटना में मानेसर घाटी में रोडी से भरा दस टायरा ट्रक नाले में जा घुसा।

जिससे ट्रक के अगले हिस्से के टायर निकलकर दूर जा गिरे। ट्रक खाली करते समय कई डंपरों में रोडियों को भरकर भेजा गया। जिससे हाईवे के आधे हिस्से को बंद रखा गया।

पचगांव चौक एनएच-8 पर सोमवार को जाम लग गया। जाम लगने से भारी वाहनों को जमालपुर रोड पर डायवर्ट कर दिया गया। जिससे ट्रैफिक व्यवस्था लड़खड़ा गई।

पंचगांव-केएमपी चौक क्रास करने से हाईवे के साथ ही साइड रोड जमालपुर व तावडू़ सड़क पर भी जाम लग गया। जबकि दोपहर बाद ही ट्रैफिक व्यवस्था ने रफ्तार पकड़ी।

यहां चौक क्रास करने पर दो कारें आपस में भिड़ गई। जिसमें एक महिला का पैर टूट गया। जबकि अन्य कई सवारियों को भी चोटें आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed