फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Often raped and then burnt with cigarettes Private Parts

एक महीने तक छात्रा से गैंगरेप, सिगरेट से जलाते रहे निजी अंग

Fri, 07 Aug 2015 09:07 AM IST
Updated Fri, 07 Aug 2015 09:07 AM IST
विज्ञापन
Often raped and then burnt with cigarettes Private Parts

जीटीबी एंक्लेव इलाके में 12वीं कक्षा की छात्रा को अगवा कर एक माह से अधिक दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा के एक जानकार ने उसे अगवा कर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


वारदात के दौरान आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल कर वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता ने वेश्यावृत्ति तक करवाने के आरोप लगाए।

विज्ञापन


परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस से शिकायत करने पर कोई खास कार्रवाई नहीं की गई। परिवार ने अपने प्रयासों से छात्रा को नोएडा से बरामद कर लिया। अब वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पूरे मामले की जांच कराने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्यूशन के लिए घर से निकली थी छात्रा

Often raped and then burnt with cigarettes Private Parts

पुलिस के मुताबिक सलमा (17)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ जीटीबी एंक्लेव में रहती है। इसके पिता का गांधी नगर में गारमेंट्स का कारोबार है। सलमा नजदीक के एक स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा है।


गत 12 जून को वह घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली। इस बीच एक जानकार साहिल उसे बहला-फुसलाकर अज्ञात जगह ले गया। आरोप है कि साहिल व तीन-चार अन्य लोगों ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया।

आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। सलमा को बंधक बनाकर रखा गया। इधर परिवार ने किशोरी के अपहरण का मामला जीटीबी एंक्लेव थाने में दर्ज करा दिया।

सिगरेट से जलाए गए निजी अंग

Often raped and then burnt with cigarettes Private Parts

27 जून को किसी तरह सलमा आरोपियों के चंगूल से छुटकर अपने घर पहुंच गई। उसने परिजनों को सारी बात बताई। अश्लील वीडियो आरोपियों के पास होने की बात से परिवार डर गया।


इधर आरोपियों ने 29 जून को दुबारा धोखे से अश्लील वीडियो वापस देने का झांसा देकर दुबारा सलमा को अगवा कर लिया। आरोपी उसे नोएडा में अज्ञात स्थान पर ले गए।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उससे वेश्यावृत्ति भी कराई गई। 22 जुलाई को एक दंपति की मदद से सलमा को उसके परिजनों ने खुद मुक्त कराया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। सलमा ने यहां तक आरोप लगाए कि उसके प्राइवेट पार्ट्स को सिगरेट से दागा गया।

30 जुलाई को पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले को बेहद साधारण तरीके से लिया। जबकि उनकी  बच्ची के साथ जुल्म हुए। अब वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पूरे मामले की जांच कराने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed