{"_id":"5e9237888ebc3e6f9507c483","slug":"of-the-102-jamaat-people-residing-in-13-delhi-mosques-52-are-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी दिल्ली की 13 मस्जिदों में रहने वाले 102 जमातियों में से 52 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी दिल्ली की 13 मस्जिदों में रहने वाले 102 जमातियों में से 52 पॉजिटिव
Sun, 12 Apr 2020 03:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 12 Apr 2020 03:02 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य दिल्ली के चांदनी महल इलाके की 13 मस्जिदों में रह रहे102 लोगों में 52 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बताया कि इनमें से कई लोग पिछले महीने निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इनमें कई विदेशी भी शामिल हैं। चांदनी महल इलाका भी दिल्ली के 33 हॉटस्पॉट में शामिल है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, बीते पांच दिनों में सघन तलाशी अभियान चलाने के बाद सरकार एजेंसियों ने 13 मस्जिदों में रहने वाले इन 102 जमातियों का पता लगाया। प्रारंभिक जांच में 52 लोग पॉजिटिव पाए गए। इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मिलने के बाद अधिकारियों ने चांदनी महल इलाके को सैनिटाइज कराया और पूरे इलाके को सील कर दिया है।
विज्ञापन
चांदनी महल में इससे पहले तीन लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी हैँ। इनके संपर्क में आए लोगों को घरों में क्वारंटीन किया गया है। पूरे इलाके में किसी को भी आवाजाही की इजाजत नहीं है। सभी जरूरी चीजें उन तक पहुंचाई जा रही हैं।
विज्ञापन
मरकज में कोरोना संक्रमण का पता चलने के बाद छानबीन हुई तो पुरानी दिल्ली इलाके में चांदनी महल में 185 देसी और विदेशी जमातियों के अलग-अलग मस्जिदों में छिपे होने का पता। इनमें 138 विदेशी और 47 देसी जमाती थी।
विदेशियों में 18 महिलाएं भी थीं जो कुछ लोगों के घरों में रुकी हुई थी। इनका पता चलते ही प्रशासन ने छह अप्रैल को 102 जमातियों को निकालकर गुलाबी बाग स्थित क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया। यहां सभी के सैंपल लिए गए। शुरुआत में 52 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने का पता चला।
बाद में इनकी संख्या 53 हो गई। इधर, इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमितों का पता चलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। डीएम की ओर से पुलिस के अलावा पूरे प्रशासनिक अमले को पुरानी दिल्ली में लगा दिया गया। जिन 13 मस्जिदों से जमातियों को निकाला गया। उन मस्जिदों के आसपास पूरे इलाके को सील कर दिया गया।