फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   odd even in delhi, will be relief in noida

दिल्ली में लागू होगा सम-विषम, नोएडा को मिलेगी राहत

Thu, 14 Apr 2016 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 14 Apr 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
odd even in delhi, will be relief in noida

15 अप्रैल से दिल्ली में सम-विषम फार्मूला लागू होने का असर नोएडा में भी दिखेगा। विशेषज्ञों के मुताबिक , नोएडा की सड़कों पर 60 फीसदी वाहनों का दबाव कम होगा। दरअसल, दिल्ली-नोएडा में रोजाना लाखों लोग नौकरी के लिए आते-जाते हैं।

विज्ञापन


इनमें से हजारों लोग निजी वाहनों का प्रयोग करते हैं। सम-विषम फार्मूला लागू होने के बाद या तो इन्हें शेयरिंग वाहनों का प्रयोग करना होगा या फिर पब्लिक ट्रांसपोर्ट से ऑफिस आना होगा। सम-विषम का सबसे ज्यादा प्रभाव मेट्रो पर पड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इस फार्मूले के पहले चरण में सबसे ज्यादा भीड़ मेट्रो स्टेशनों पर देखी गई थी। यही वजह है कि इस बार नोएडा ट्रैफिक पुलिस पहले से ही व्यवस्था रखेगी। इसके तहत मेट्रो स्टेशनों के आसपास गाड़ियां पार्क कर जाम नहीं लगाने, वेटिंग वाले वाहनों के लिए उपयुक्त स्थान जैसी सारी व्यवस्थाएं होंगी, ताकि रोजाना के यातायात संचालन में बाधा न पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस आज जारी करेगी एडवाइजरी

odd even in delhi, will be relief in noida

नोएडा ट्रैफिक पुलिस सम-विषम फार्मूले को लेकर बृहस्पतिवार को एडवाइजरी जारी करेगी। इसमें सम-विषम फार्मूले की जानकारी के अलावा नोएडा के वाहन चालकों को फार्मूले के तहत दिल्ली जाने के लिए जागरूक किया जाएगा। एसपी ट्रैफिक संजय सिंह ने बताया कि लोगों को पहले से ही जागरूक किया जाएगा, ताकि उन्हें दिल्ली में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

सम-विषम फार्मूले के तहत कार पुलिंग लोगों के लिए बेहतर सौदा साबित होगा। 15 अप्रैल से शुरू होने वाले सम-विषम फार्मूले के तहत वाहन चालकों के सम या विषम तिथि को ही अपना वाहन चलाने को मिलेगा।

नोएडा में अभी तक बाइक कैब को परिवहन विभाग से अनुमति नहीं मिली है। इस बाबत गौतमबुद्ध नगर-गाजियाबाद-हापुड़-बुलंदशहर के आरटीओ मयंक ज्योति ने बताया कि पांच कंपनियों की ओर से नोएडा में बाइक कैब चलाने की अनुमति के लिए आवेदन आया है। उनकी ओर से इस प्रस्ताव को शासन को भेज दिया गया है। शासन से जैसे ही प्रस्ताव पास होता है तो नोएडा में बाइक कैब की सेवा शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed