फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   odd even formula will be ended on 16 January in delhi

ऑड-ईवन पर 'आप' का फैसला, 16 को खत्म होगा फॉर्मूला

Wed, 13 Jan 2016 11:19 PM IST
Updated Wed, 13 Jan 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
odd even formula will be ended on 16 January in delhi

दिल्ली में ऑड नंबर की तारीख के दिन ऑड नंबर की गाड़ी चलाने और ईवन नंबर की तारीख वाले दिन ईवन नंबर की कार चलाने की बाध्यता 16 जनवरी को समाप्त हो जाएगी।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि ऑड-ईवन फॉर्मूला 16 जनवरी को समाप्त कर दिया जाएगा। सरकार ने इस एक से 15 जनवरी के बीच लागू इस फॉर्मूले पर विचार करने के लिए 17 जनवरी को मीटिंग बुलाई है।
विज्ञापन


दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में होने वाली इस मीटिंग में दिल्ली सरकार की कैबिनेट के साथ इसे लागू कराने वाली एजेंसियों के साथ ट्रैफिक पुलिस के लोग भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली में ऑड ईवन फॉर्मूले के खिलाफ याचिका दायर की गई थी जिस पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने इसे बीच में रोकने से इनकार करते हुए सरकार से इसके प्रभाव के बारे में विस्तृत रिपोर्ट की मांग की है।

18 जनवरी को जारी होगी रिपोर्ट

odd even formula will be ended on 16 January in delhi

सरकार ने फैसला किया है कि 16 जनवरी को इसकी समाप्ति के बाद 17 जनवरी को विस्तृत बैठक में इसके प्रभावों की समीक्षा की जाएगी जिसके बाद 18 जनवरी को इसकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी।

बता दें कि दिल्ल में प्रदूषण खतरनाक स्तर से ऊपर चले जाने के बाद सरकार ने इसे नियंत्रित करने के लिए ऑड ईवन फॉर्मूले को लागू करने के फैसला किया था।

फिलहाल प्रयोग के तौर पर इसे 15 दिन के लिए लागू किया गया है जिसमें महिलाओं, एंबुलेंस, कुछ नेताओं सहित न्यायाधीशों को इससे छूट दी गई थी।

इस प्रयोग के पक्ष में सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में सफाई देते हुए बताया कि भले ही इससे दिल्ली के प्रदूषण में कोई खास सुधार नहीं हुआ है लेकिन कम से कम इसके बाद प्रदूषण के स्तर में और गिरावट नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed