फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nyay Sankalp Rally Congress President Mallikarjun Kharge taunts PM modi

न्याय संकल्प रैली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का PM मोदी पर तंज, इनकी गारंटी मतलब बेरोजगारी की गारंटी

Sat, 03 Feb 2024 09:21 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 03 Feb 2024 09:21 PM IST
सार

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की न्याय संकल्प रैली में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मोदी की गांरटी मतलब बेरोजगारी की गारंटी है। 

विज्ञापन
Nyay Sankalp Rally Congress President Mallikarjun Kharge taunts PM modi
कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस जहां संविधान बचाने और भाईचारा स्थापित करने के लिए लड़ाई लड़ रही है, वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार संविधान व लोकतंत्र को खत्म करने पर उतारु है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि देश की आम जनता और कांग्रेस इस लड़ाई को हार गई तो मोदी सबको गुलाम बना लेंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह की पक्तियों का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस न किसी को डराती है और न किसी से डरती है। उन्होंने दिल्ली के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि दिल्ली में पार्टी को मजबूत करने व लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने पूर्वी दिल्ली के गीता कालोनी स्थित रामलीला मैदान में शनिवार को पार्टी द्वारा आयोजित न्याय संकल्प रैली को संबोधित किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का सबका साथ सबका विकास नारा न केवल ढकोसला है, बल्कि सच यह है कि उन्होंने सबका सत्यानाश किया है। मोदी गारंटी पर चुटकी लेते हुए कहा कि 20 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा करके लोगों को बेरोजगार करना ही मोदी की गारंटी बन चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे कहा कि आज 30 लाख पद खाली पड़े है और सरकार जुमले छोड़ने और झूठ बोलने में व्यस्त है। एनसीआरबी सर्वे की चर्चा करते हुए कहा कि दिल्ली में प्रतिदिन 3 बलात्कार होना यहां के हालात की वास्तविकता को दर्शाता है। इन घटनाओं पर जो लोग कांग्रेस शासन में मोमबत्ती जलाते थे आज दिल्ली की जनता उन्हें ढूंढ रही है। सच यह है कि कांग्रेस शासन के खिलाफ मोमबत्ती जलाने का काम आरएसएस की साजिश थी।

समाज में फैले जहर को खत्म कर रहे राहुल
खरगे ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा न्याय यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल देश में एकमात्र ऐसे नेता है जो बिना किसी स्वार्थ के समाज में फैले जहर को खत्म करने के लिए निडर होकर न केवल यात्रा कर रहे है बल्कि पूरी मजबूती से देश के हर तबके की आवाज बनकर उभरे है। यूपीए सरकार के खाद्य सुरक्षा अधिनियम व मनरेगा का जिक्र करते हुए कहा कि यह केवल कांग्रेस काल में ही संभव था। मोदी सरकार के राज में ईडी, सीबीआई व इनकम टैक्स का आतंक केवल विपक्ष और मोदी विरोधियों को डराने के लिए फैलाया जा रहा है, जबकि कांग्रेस शासन में ऐसा कभी नही हुआ।

नीतीश कुमार पर भी साधा निशाना
खरगे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में पहले दोनों एक-दूसरे के कोसते थे, वो (नीतीश कुमार) बहुत समाजवाद की बातें करते थे, लेकिन उन्होंने पलटी मार दी है। अब वह पलटू राम से पलटू कुमार हो गए हैं और पीएम मोदी की भी यही आदत है। वह बात नहीं करते, लेकिन अंदर से घात करते हैं। वह मुंह में राम, बगल में छुरी लेकर चलते हैं।

बूथ स्तर पर करें चुनाव की तैयारियां
खरगे ने लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि हमने इंडिया गंठबंधन में पूरी कोशिश की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह बूथ स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सशक्त टीम तैयार करें। बूथ स्तर के कार्यकर्ता ईमानदार हो और पूरी निष्ठा से काम करें। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली की तारीफ करते हुए कहा कि दिल्ली में कांग्रेस पूरी मजबूती से काम कर रही है।

भगवान राम हमारे दिल में बसते हैं
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस सभी संसदीय क्षेत्रों में मजबूती से चुनाव की तैयारी में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि भगवान राम हमारे दिल में बसते है। जिस तरीके से भाजपा ने संघ प्रमुख मोहन भागवत को अतिथि बनाया, उससे यह साफ हो गया है कि वह कार्यक्रम पूरी तरह से आरएसएस और भाजपा का था। कहा कि यह देश सबका है और इस देश की मिट्टी में सबका खून है। 

दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी मजबूती और ताकत से बूथ स्तर पर अपना काम कर रहे है। उन्होंने ने दिल्ली सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि आज न केवल दिल्लीवासी बल्कि गर्भ में पल रहा बच्चा भी प्रदूषण की चपेट में आ रहा है। वहीं प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि यह सरकार किसान, मजदूर, महिला व युवाओं के खिलाफ है। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें और अपने बूथ को मजबूत करें ताकि भाजपा के 400 के पार नारे की हवा निकल सके। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि कार्यकर्ताओं की आपार भीड़ को देखते हुए अब इसमें कोई संदेह नही है कि जल्द दिल्ली में कांग्रेस की वापसी होगी।


उन्होंने कहा कि जब-जब मौका आया है दिल्ली का कांग्रेस कार्यकर्ता ने पूरी शक्ति के साथ खड़े होकर संघर्ष किया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौपड़ा ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस पुरानी स्थिति में लौट आई है और नतीजे चौकाने वाले होंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता बहादुर है, हर स्थिति से निपटना जानते है। उन्होंने सबसे अपील की कि वो बूथ स्तर पर टीम गठित करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed