{"_id":"5f9edaf9280b7235f5717ad1","slug":"nurses-from-three-municipal-hospitals-will-go-on-strike-from-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार से हड़ताल पर जाएंगी उतरी नगर निगम के तीन अस्पतालों की नर्स ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार से हड़ताल पर जाएंगी उतरी नगर निगम के तीन अस्पतालों की नर्स
Sun, 01 Nov 2020 09:27 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 01 Nov 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन न मिलने के विरोध में उतरी नगर निगम के हिंदूराव, कस्तूरबा गांधी और राजन बाबू टीबी अस्पताल की सभी नर्स आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगी। यहां कार्यरत नर्सों का कहना है कि उन्हें तीन माह से वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन
नर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष इंदुमती ने बताया कि निगम ने नर्सो का सिर्फ़ जुलाई माह तक का वेतन जारी किया है। बकाया वेतन की मांग को लेकर कई बार निगम के अधिकारियों को लिखित में शिकायत दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब सभी ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। इस बाबत एसोसिएशन ने उतरी नगर निगम के महापौर को पत्र लिखकर सूचना भी दी है, लेकिन उनकी ओर से सिर्फ आश्वासन ही मिला है।इससे पहले वेतन न मिलने के विरोध में अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने भी 23 दिन तक हड़ताल की थी। कुछ दिन पहले ही नगर निगम की ओर से डॉक्टरों को वेतन जारी किया गया है।
विज्ञापन
तीनों अस्पतालों में 600 नर्स है कार्यरत
इंदुमती ने बताया कि उतरी नगर निगम के इन तीनों अस्पतालों में करीब 600 नर्स कार्यरत हैं। हड़ताल के दौरान सभी नर्स काम का बहिष्कार करेंगी। इस दौरान अस्पतालों के आपातकालीन विभाग के साथ सभी अन्य विभागों में काम बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
मरीजों को हो सकती है परेशानी
उतरी नगर निगम के सबसे बड़े हिंदूराव अस्पताल में रोजाना दो से तीन हजार मरीजों की ओपीडी होती है। नर्सों की हड़ताल पर जाने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।