फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nursery admissions quota end, parents happy but concerns persist

नर्सरी दाखिले में कोटा खत्म होने पर अभिभावक खुश, चिंता बरकरार

Thu, 07 Jan 2016 05:45 AM IST
Updated Thu, 07 Jan 2016 05:45 AM IST
विज्ञापन
Nursery admissions quota end, parents happy but concerns persist

राजधानी में निजी स्कूलों में बीस फीसदी मैनेजमेंट कोटा समाप्त किए जाने के सरकार के आदेश से नया मोड़ आ गया है। यह प्रक्रिया एक बार फिर से कभी न खत्म होने वाली रेस बनती दिखाई दे रही है।

विज्ञापन


अभिभावक सरकार के आदेश से खुश तो हैं लेकिन उनकी चिताएं इस बात को लेकर बढ़ गई है कि निजी स्कूल इस आदेश के खिलाफ कोर्ट का रुख करेंगे। इस कारण उन्हें एक बार फिर से नर्सरी दाखिला प्रक्रिया में देरी होती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


बीते साल नर्सरी दाखिला प्रक्रिया को लेकर लगभग 17 नोटिफिकेशन जारी हुए थे, प्रक्रिया पर तीन बार रोक लगी थी जबकि कई याचिकाएं डाली गई थी। अब जब बुधवार को सरकार ने बीस फीसदी मैनेजमेंट कोटा समाप्त करने को कहा है तो स्कूल कोर्ट जाने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वे कहते हैं सरकार का यह फैसला स्वागत योग्य है

Nursery admissions quota end, parents happy but concerns persist

ऐसे में अभिभावकों के सामने बड़ा सवाल है कि बीते साल की तरह ही दाखिले को लेकर इस बार भी परेशानी न झेलनी पड़े। अभिभावक अपराजिता सिन्हा ने कहा कि कोटा खत्म करने का फैसला तो सही है लेकिन स्कूल कोर्ट का रुख करेंगे तो बीते साल की तरह ही प्रक्रिया में देरी की आशंका बढ़ेगी।


कामकाजी अभिभावकों के लिए यह दिक्कत भरा होगा। एडमिशन नर्सरी डॉट कॉम प्रमुख सुमित वोहरा ने बताया कि उनके फोरम पर अभिभावक फैसले को लेकर खुशी तो जता रहे हैं लेकिन वे इस बात को लेकर असमंजस में भी हैं कि कहीं प्रक्रिया लटकेगी तो नहीं।

वे कहते हैं सरकार का यह फैसला स्वागत योग्य है लेकिन इससे अभिभावक प्रभावित नहीं होने चाहिए। निजी स्कूलों की लॉबी तो कोर्ट में लंबी लड़ाई लड़ सकती है लेकिन अभिभावक नहीं लड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed