फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nursery admission process will start in Delhi from November 23 schools released criteria

Nursery Admission: 23 से शुरू होगी दाखिले की दौड़, स्कूलों ने जारी किए मानदंड; इस बार गूगल मैप की भूमिका अहम

Tue, 21 Nov 2023 07:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 21 Nov 2023 07:55 PM IST
सार

Nursery Admission: नर्सरी में आवेदन करने वाले छात्रों का दाखिला अब घर से स्कूल की दूरी के आधार पर तय किया जाएगा। जितना नजदीक स्कूल होगा उतनी ही ज्यादा दाखिले की संभावना होगी।

विज्ञापन
Nursery admission process will start in Delhi from November 23 schools released criteria
गुरुवार से शुरू हो रहा है दिल्ली में नर्सरी दाखिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में नर्सरी में दाखिले की दौड़ गुरुवार से शुरू हो जाएगी। इसके तहत अभिभावक कुछ स्कूलों में ऑनलाइन तो कुछ में ऑफलाइन आवेदन कर सकेंगे। दाखिले में छात्रों के लिए स्कूलों ने दूरी मानक को सबसे अहम बनाया है। छात्रों को एक से तीन किमी तक की दूरी पर 50 से 80 के बीच नंबर दिए जाएंगे।

विज्ञापन

मयूर विहार फेज-3 स्थित विद्या बाल भवन स्कूल में सिंगल गर्ल चाइल्ड, पूर्व छात्र समेत कई श्रेणी में अंक दिए हैं। इसमें घर से दूरी के लिए 70 से 50 अंक मिलेंगे। भाई-बहन के लिए 10 अंक, सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए 10 अंक तय किए गए हैं। एक स्कूल के अधिकारी ने बताया कि स्कूल में एक किमी तक की दूरी के लिए 70 व एक से आठ किमी तक के लिए 60 और आठ किमी से अधिक दूरी के लिए 50 और पूर्व छात्र होने पर 10 अंक दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गूगल मैप से निकाली जाएगी स्कूलों से घर की दूरी
नर्सरी में आवेदन करने वाले छात्रों का दाखिला अब घर से स्कूल की दूरी के आधार पर तय किया जाएगा। जितना नजदीक स्कूल होगा उतनी ही ज्यादा दाखिले की संभावना होगी। इसके लिए स्कूल प्रशासन गूगल मैप से दूरी का पता करेगा और इसी आधार पर अंक दिए जाएंगे। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी परिपत्र के मुताबिक स्कूलों ने पड़ोसी, भाई-बहन, पहला बच्चा, जुड़वा लड़कियां, स्टाफ वार्ड के बच्चे सहित कई दूसरे मानदंडों को शामिल किया है। इसमें सबसे ज्यादा अंक नेबरहुड को मिलेंगे।

विज्ञापन

29 दिसंबर तक जारी करनी होगी सूची
शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि आवेदन करने वाले छात्रों की सूची 29 दिसंबर तक जारी करनी होगी और पांच जनवरी तक बच्चों के नंबर अपलोड करने होंगे। वहीं, 29 जनवरी को चयनित छात्रों की दूसरी सूची रिलीज होगी और इसका 31 जनवरी को समस्या का समाधान कराया जाएगा।

बच्चियों को प्राथमिकता व परिवहन के जुड़ेंगे अंक
नर्सरी कक्षा में दाखिला के लिए कई स्कूल ऐसे है, जिन्होंने लड़कियों के लिए अलग से मानदंड तय किए हैं। इसमें 10-20 के बीच अंक निर्धारित किए गए हैं। वहीं, इस बार स्कूल परिवहन के भी अंक मानदंड में जोड़ रहा है। इसमें छात्रों को 10 अंक दिए जाएंगे।

अब तक 808 स्कूलों ने अपलोड किए मानदंड
शिक्षा निदेशालय की ओर से दिल्ली के सभी स्कूलों को सोमवार तक नर्सरी दाखिला मानदंड अपलोड करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन मंगलवार शाम तक केवल 808 स्कूलों ने ही दाखिला मानदंड अपलोड किए हैं। जबकि 923 स्कूलों ने मानदंड जारी नहीं किया है। पूर्वी दिल्ली के 143 में से 64 स्कूलों ने, पश्चिमी जिले के 295 में से 164 स्कूलों ने, उत्तरी दिल्ली के 735 से 294 स्कूलों ने, दक्षिणी दिल्ली के 518 में से 256 स्कूलों ने, सेंट्रल दिल्ली में 26 में से 17 स्कूलों ने और नई दिल्ली जिले में 14 में से 13 स्कूलों ने मानदंड जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed