फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nursery Admission one mistake in application form can lead to cancellation of admission

Nursery Admission: आवेदन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है दाखिला, अभिभावक इन बातों का रखें खास ध्यान

Tue, 05 Dec 2023 06:17 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 05 Dec 2023 06:17 PM IST
सार

Nursery Admission: नर्सरी से लेकर पहली कक्षा के अभिभावक दाखिला फॉर्म भर रहे हैं। ऐसे में स्कूल की ओर से अभिभावकों को फॉर्म को सावधानी से भरने की सलाह दी गई है। स्कूल प्रशासन का कहना है कि अभिभावकों को कुछ बिंदुओं को ध्यान में रखकर
फॉर्म भरना होगा।

विज्ञापन
Nursery Admission one mistake in application form can lead to cancellation of admission
Nursery Admission: बड़ी संख्या में आवेदन फॉर्म में मिल रही हैं गलतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नर्सरी दाखिले के आवेदन में छोटी-छोटी गलतियां अभिभावकों को परेशान कर रही हैं। जन्म तिथि, नाम व निवास स्थान की वर्तनी में गलती से दोबारा पूरी प्रक्रिया दोहरानी पड़ रही है। दो-तीन बार की गलतियों का नतीजा आवदेन रद्द करने के तौर पर भी मिल सकता है। स्कूलों की मानें तो बड़े पैमाने पर इस तरह की गलती मिल रही है। इसने दाखिला प्रक्रिया को ही बोझिल कर दिया है। स्कूल प्रशासन की सलाह दी है कि अभिभावक आवेदन फार्म में इत्मीनान से सटीक जानकारी दें। अगर दाखिला पंजीकरण के बाद पते में कोई बदलाव किए जाएंगे तो फॉर्म पहली सूची में शामिल नहीं होगा। इसके लिए अभिभावकों को दूसरी सूची का इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन

मयूर विहार फेज-3 स्थित विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के उप प्रधानाचार्य डॉ. निशांत ने बताया कि उनकी ओर से भी जमा किए गए फॉर्म की जांच की जा रही है। शुरुआती दौर में छोटी-छोटी कई गलतियां मिली हैं। अभिभावकों को इसकी सूचना भी दी गई है। ऐसे में प्रक्रिया को दोहराना पड़ रहा है। उनकी सलाह है कि अभिभावक फॉर्म में गलत जानकारी भरने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधकों का कहना है कि अभिभावकों को ध्यान से फॉर्म भरना चाहिए। वह वही जानकारी फॉर्म में दें, जो दस्तावेज में हो। स्कूलों की सलाह है कि कई छात्रों का जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड नहीं बना हुआ है। ऐसी स्थिति में स्कूल ने उन्हें पहले से ही सारे दस्तावेज तैयार करने होंगे। अभिभावक अभी तो फॉर्म लेने स्कूल पहुंच रहे हैं और उन्हें 15 दिसंबर तक फॉर्म जमा कर व गलती में सुधार करना होगा।

विज्ञापन

फॉर्म भरते वक्त रखना होगा ध्यान
नर्सरी से लेकर पहली कक्षा के अभिभावक दाखिला फॉर्म भर रहे हैं। ऐसे में स्कूल की ओर से अभिभावकों को फॉर्म को सावधानी से भरने की सलाह दी गई है। स्कूल प्रशासन का कहना है कि अभिभावकों को कुछ बिंदुओं को ध्यान में रखकर फॉर्म भरना होगा।

इन बिंदुओं का रखें ध्यान
- फॉर्म में दी गई जानकारी दस्तावेजों से मेल खानी चाहिए।
- जो भी दस्तावेज फॉर्म के साथ दिए गए हैं, उनकी फॉटो कॉपी जरूर निकालनी चाहिए।
- फार्म में नाम व सरनेम की वर्तनी सही से भरनी होगी। उन्हें वही नाम लिखना होगा, जो दस्तावेज में हो।
- सभी कॉलम को एक बार अच्छी तरह से दोबारा जरूर पढ़ना होगा।
- बच्चे की उम्र की गिनती सही से करनी होगी। उम्र के आधार पर ही उसका दाखिला किया जाएगा।
- फॉर्म में अभिभावक वही मोबाइल नंबर भरे, जो उपयोग में हो।
- पता व पिन कोड भी सही से भरना होगा।
- स्कूल में फॉर्म जमा कराने के बाद वे पंजीकरण नंबर को नोट करके रखना होगा।
 

126 स्कूलों ने जारी नहीं किया मानदंड
सभी निजी स्कूलों को शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर मानदंड जारी करने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद 1731 में से 126 स्कूलों ने मानदंड अपलोड नहीं किए हैं। शिक्षा निदेशालय का कहना है कि उन स्कूलों की नर्सरी दाखिला प्रक्रिया रद्द कर दी जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed