फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nursery Admission Claim of more than 12 children on each seat difficult to get admission

Nursery Admission: एक-एक सीट पर 12 से अधिक बच्चों की दावेदारी, 1700 निजी स्कूलों में आवेदन प्रक्रिया समाप्त

Sat, 24 Dec 2022 06:22 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 24 Dec 2022 06:22 AM IST
सार

कुछ स्कूलों में ऑनलाइन आवेदन होने के कारण सोमवार आधी रात तक आवेदन प्रक्रिया जारी रही। अंतिम दिन होने के कारण निजी स्कूलों में फॉर्म जमा कराने का ज्यादा जोर रहा। अभिभावकों को ज्यादा दिक्कत यह थी कि कुछ स्कूलों ने ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसका प्रिंट स्कूल में जमा कराने को कहा था।

विज्ञापन
Nursery Admission Claim of more than 12 children on each seat difficult to get admission
दिल्ली सरकारी स्कूल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के 1700 निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में नर्सरी दाखिले की राह कठिन होगी। नामी स्कूलों में किए गए आवेदनों में एक-एक सीट पर 12 से अधिक बच्चों ने अपनी दावेदारी ठोकी है। इसका अंदाजा निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिले के लिए किए गए आवेदनों के आधार पर लगाया जा सकता है। पूसा रोड स्थित बाल भारती स्कूल में सामान्य श्रेणी की 276 सीटों पर 3200 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस तरह यहां एक-एक सीट पर 12 बच्चे एक-दूसरे को टक्कर दे रहे हैं। ऐसे में यह तय है कि नामी स्कूलों में दाखिला होना कितना कठिन होने जा रहा है।  दिल्ली के निजी स्कूलों में एंट्री लेवल के दाखिले के लिए एक दिसंबर से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार रात समाप्त  हो गई।

विज्ञापन


कुछ स्कूलों में ऑनलाइन आवेदन होने के कारण सोमवार आधी रात तक आवेदन प्रक्रिया जारी रही। अंतिम दिन होने के कारण निजी स्कूलों में फॉर्म जमा कराने का ज्यादा जोर रहा। अभिभावकों को ज्यादा दिक्कत यह थी कि कुछ स्कूलों ने ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसका प्रिंट स्कूल में जमा कराने को कहा था। पूसा रोड स्थित बाल भारती स्कूल के प्रिंसिपल एलवी सहगल ने बताया कि उनके यहां सामान्य श्रेणी की 276 सीटों के लिए 3200 फॉर्म जमा हुए हैं।
विज्ञापन


करीब-करीब इतने ही फॉर्म स्कूल में बीते साल भी जमा हुए थे। रोहिणी स्थित माउंट आबू स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति अरोड़ा ने बताया कि सामान्य श्रेेणी की 120 सीटों के लिए 1700 के करीब आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह बीते साल की संख्या में कम हैं। उन्होंने कहा कि अब शिक्षा निदेशालय के दिशा-निर्देशानुसार फॉर्म की स्क्रूटनी करेंगे और उसके बाद सूची तैयार की जाएगी। मयूर विहार स्थित विद्या बाल भवन में नर्सरी के लिए सामान्य श्रेणी की 90 सीटें हैं जिसके लिए 401 आवेदन प्राप्त हुए। यहां ऑफलाइन व ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया होने के कारण ऑनलाइन फॉर्म आधी रात तक जमा हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब 20 जनवरी को आएगी पहली सूची 
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब स्कूलोंं को आवेदन का ब्योरा 6 जनवरी तक वेबसाइट पर देना होगा। इसके बाद 13 जनवरी को मानकों के तहत दिए गए अंकों के साथ लिस्ट जारी होगी। 20 जनवरी को दाखिले के लिए प्रतीक्षा सूची के साथ पहली सूची जारी की जाएगी। इस सूची को लेकर यदि किसी अभिभावक को शिकायत या उलझन है तो वह 21 से 30 जनवरी तक लिखित रूप से ईमेल व बातचीत कर इसको हल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed