फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nupur and rajesh talwar went to amritsar golden temple

आरुषि हत्याकांड : रिहाई के बाद यहां घूम रहे तलवार दंपती...

Wed, 18 Oct 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 18 Oct 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
nupur and rajesh talwar went to amritsar golden temple
arushi talwar

डासना जेल से सोमवार को बरी होकर सेक्टर-25 स्थित जलवायु विहार लौटे तलवार दंपती सोमवार को मीडिया के जमा होने के चलते सांई मंदिर नहीं जा सके  थे। दोनों मंगलवार सुबह होते ही पंजाब के अमृतसर के लिए रवाना हो गए। वह अपने पारिवारिक मित्रों के साथ अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने गए हैं।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह करीब छह बजे राजेश तलवार पत्नी नूपुर व दो परिजनों के साथ अमृतसर रवाना हुए। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि ये चारों स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने गए हैं। उन्होंने बताया कि वहां से वापसी के समय ये लोग मंदिर भी जाएंगे। उसके बाद ही घर लौटेंगे।

विज्ञापन

घर पर ही मना सकते हैं दिवाली

nupur and rajesh talwar went to amritsar golden temple
demo pic

परिजनों के मुताबिक, उनके बुधवार को लौटने की संभावना है। राजेश और नूपुर के जेल से रिहा होने के बाद घर के सभी लोग खुश हैं। सोसायटी के कुछ लोगों ने बताया कि सालों बाद नुपूर के पिता बीजी चिटनिस के चेहरे पर कुछ खुशी दिखाई दी है। हालांकि वह अब भी आरुषि की हत्या के सदमे से नहीं उबरे हैं। इसके चलते उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता।

राजेश तलवार के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि दंपती दिवाली मनाएंगे या नहीं, यह फैसला वे ही करेंगे। उसका कहना है कि अब भी वे सदमे में हैं। त्योहार वे घर पर ही मना सकते हैं। फिलहाल वे परिजनों से भी ज्यादा बात नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed