{"_id":"5c76d077bdec2273934e26be","slug":"number-of-swine-flu-patients-in-delhi-crosses-2700","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में स्वाइन फ्लू मरीजों की संख्या 2700 पार, सात दिन में मिले 460 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में स्वाइन फ्लू मरीजों की संख्या 2700 पार, सात दिन में मिले 460 मरीज
Wed, 27 Feb 2019 11:31 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
swine flu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात दिन में दिल्ली के सरकारी और निजी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू की चपेट में आने से 460 मरीज भर्ती हो चुके हैं। एक जनवरी से बात करें तो दिल्ली में 24 फरवरी तक स्वाइन फ्लू का आंकड़ा 2700 पार कर चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक 17 से 24 फरवरी के बीच दिल्ली में 460 मरीज फ्लू के कारण बीमार पड़े हैं।
वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में स्वाइन फ्लू के संक्रमण में कमी देखने को मिल सकती है। सफदरजंग अस्पताल के डॉ. जुगल किशोर का कहना है कि फ्लू मौसम के अनुसार चलता है। अक्सर देखने को मिलता है कि मौसम में बदलाव के दौरान फ्लू ज्यादा सक्रिय रहता है।
जैसे-जैसे मौसम में परिवर्तन आता है फ्लू का असर कम होने लगता है। उनका कहना है कि मार्च के पहले सप्ताह तक काफी कमी देखने को मिल सकती है।
वहीं मैक्स अस्पताल के डॉ. रजनीश मल्होत्रा का कहना है कि भले ही फ्लू का असर आने वाले दिनों में कम हो, लेकिन दिल के मरीजों को सतर्कता बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले से ही दिल की सर्जरी करा चुके हैं या जिन्हें मधुमेह के साथ-साथ रक्तचाप की परेशानी भी हो। ऐसे लोगों के लिए जरूरी है कि वे फ्लू को लेकर खासा सतर्क रहें।