फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Number of robbers bike could not be caught even in 115 CCTV cameras in Noida

कैश कलेक्शन एजेंट से लूट: क्राइम सीन बनाया... 115 CCTV कैमरे खंगाले फिर भी लुटेरों की बाइक का नंबर न पता चला

Sun, 02 Jun 2024 12:11 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 02 Jun 2024 12:11 AM IST
सार

दिल्ली के कैश कलेक्शन एजेंट संतोष कुमार से दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग करते हुए 9 लाख रुपये लूट लिए थे। अब तक जांच में सामने आया है कि लुटेरे लूट की घटना के बाद घटना स्थल के आसपास लगे किसी भी कैमरे में नहीं दिखे हैं।

विज्ञापन
Number of robbers bike could not be caught even in 115 CCTV cameras in Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 में शुक्रवार को हुई दिल्ली के कैश कलेक्शन एजेंट से 9 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस को कोई सुराग हासिल नहीं हुआ है। शनिवार को घटना के 24 घंटे  बाद भी पुलिस के हाथ खाली रहे। पुलिस ने घटना स्थल से लेकर आसपास के इलाकों में करीब 115 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इनमें कुछ कैमरों में लुटेरों की बाइक दिखाई दे रही है लेकिन फुटेज का एंगल और गुणवत्ता इस प्रकार की नहीं है कि उससे बाइक के नंबर का पता चल सके।  

विज्ञापन


दिल्ली के कैश कलेक्शन एजेंट संतोष कुमार से दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग करते हुए 9 लाख रुपये लूट लिए थे। अब तक जांच में सामने आया है कि लुटेरे लूट की घटना के बाद घटना स्थल के आसपास लगे किसी भी कैमरे में नहीं दिखे हैं। परी चौक के आसपास लगे कैमरों में उनकी बाइक दिखाई दी है। इस पर पुलिस मान रही है कि वारदात को अंजाम देने के बाद वह सूरजपुर या नोएडा की ओर चले गए हों। दूसरी बात यह भी मानी जा रही है कि लूट के बाद बदमाशों ने बाइक को कहीं छिपा दिया हो और वह अन्य किसी माध्यम से यहां से निकल गए हों। इस तरह कई पहलुओं पर घटना की जांच चल रही है। एडीपीसी अशोक कुमार कहते हैं कि लुटेरों की खोजबीन की जा रही है। कई बिंदुओं पर काम चल रहा है। जल्द ही लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन


क्राइम सीन बनाया
घटना को बेहतर तरीके से समझने के लिए जांच कर रही पुलिस टीम ने पीड़ित एजेंट के साथ मौके पर जाकर क्राइम सीन क्रिएट किया। इसमें शोरूम से कैश लेकर आने और वारदात होने व बदमाशों के फरार होने तक के घटनाक्रम को दोहराया गया। इससे अंदाजा लगाया गया कि बदमाश किस रास्ते से आए होंगे और कहां से गए होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed