फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   High speed car collided with dumper on Tawadu-Sohna road two died

पिता बनने वाला था राहुल: डम्पर से टकराई तेज रफ्तार कार, दो की मौत, कालकाजी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे घर

Fri, 15 Aug 2025 09:21 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तावडू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तावडू Published by: विकास कुमार Updated Fri, 15 Aug 2025 09:21 PM IST
सार

अजय पुत्र सुखबीर के शादी हो चुकी है जिसके दो लड़कियां हैं, जबकि राहुल पुत्र देशराज की पत्नी अभी मां बनने वाली है लेकिन घर में खुशी आने से पहले ही मातम पसर गया। 

विज्ञापन
High speed car collided with dumper on Tawadu-Sohna road two died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के तावडू-सोहना मार्ग पर शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह घटना सरपंच ढाबा राहड़ी के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार अज्ञात डम्पर ने स्विफ्ट डिजायर कार को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

मृतकों की पहचान राहुल पुत्र देशराज (30) निवासी वार्ड नंबर 14 तावडू और उनके साथी अजय पुत्र सुखबीर (27) निवासी वार्ड नंबर 15 तावडू के रूप में हुई है। दोनों युवक कार से दिल्ली कालकाजी मंदिर से दर्शन करके वापस तावडू की ओर लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद डम्पर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि डम्पर काफी तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी।

विज्ञापन

पीड़ित मनीष पुत्र देशराज ने थाना सदर तावडू में अज्ञात डम्पर चालक के विरुद्ध तेज रफ्तार, लापरवाही से वाहन चलाने और मौत का कारण बनने का मामला दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार डम्पर चालक की तलाश जारी है। जबकि दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बता दें कि अजय पुत्र सुखबीर के शादी हो चुकी है जिसके दो लड़कियां हैं, जबकि राहुल पुत्र देशराज की पत्नी अभी मां बनने वाली है लेकिन घर में खुशी आने से पहले ही मातम पसर गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अजय भिवाड़ी एक निजी ज्वेलरी की दुकान पर नौकरी करता है जबकि राहुल का अपना खुद का छोटा-मोटा व्यवसाय है।

मामले को लेकर सदर थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों का पोस्टमार्टम करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जो डंपर चालक है उसकी पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed