{"_id":"6af951d8e076b033ee0de107","slug":"encounter-between-police-and-cow-smugglers-in-nuh-haryana-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: नूंह में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: नूंह में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से दो की मौत
Sun, 15 Nov 2026 12:01 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:01 PM IST
सार
रविवार तड़के 4:30 बजे नूंह में पुलिस के साथ हुई एक मुठभेड़ में दो पशु तस्कर मारे गए। मुठभेड़ मे ंएक पशु तस्कर घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के नूंह में पशु तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान गोली लगने से दो पशु तस्करों दो की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि रविवार तड़के नूंह में पुलिस के साथ हुई एक मुठभेड़ में दो पशु तस्कर मारे गए, जबकि एक अन्य घायल हो गया। यह मुठभेड़ सुबह 4:30 बजे पशु तस्करों और फिरोजपुर झिरका पुलिस की 'क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी' (सीआईए) टीम के बीच हुई।
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका सीआईए स्टाफ को पशु तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी कर ली। वहीं, तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो पशु तस्करों की मौत हो गई और एक घायल है।
विज्ञापन
