नूंह में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: सात मामलों में 11 गिरफ्तार, 11 मोबाइल और 25 फर्जी सिम बरामद
आरोपियों पर अपनी असली पहचान छुपाकर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा फर्जी सिमकार्ड और फर्जी मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर ऑनलाइन ठगी करने का आरोप है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में शाहरुख, फैजान, जितेंद्र सिंह, मोफिज, अत्ताउल्लाह, नौशाद, आरिश उर्फ हारिश, आदिल उर्फ दुधिया, कप्तान उर्फ कप्ता, आकिल और दिलशाद शामिल हैं। आरोपियों पर अपनी असली पहचान छुपाकर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा फर्जी सिमकार्ड और फर्जी मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर ऑनलाइन ठगी करने का आरोप है।
कुछ मामलों में आरोपियों ने पुराने सिक्के खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी की तो कुछ ने गलती से ज्यादा पैसे भेजने का बहाना बनाकर रकम वापस लेने आदि के नाम पर ठगी की। वहीं आरोपी आकिल फर्जी सिम बेचने के आरोप में पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपियों ने मुंबई, जम्मू कश्मीर, गोवा, महाराष्ट्र सहित देश के अन्य राज्यों में ठगी की दर्जनभर वारदातों को अंजाम देना कबूल किया।
आरोपी जितेन्द्र, मौफिज, अत्ताउल्लाह व दिलशाद को पुलिस और अधिक गहनता से पूछताछ व बरामदगी के लिए अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही हैं। अन्य आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत में भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक नूंह ने कहा कि साइबर अपराध पर काबू पाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि आमजन को ठगों से बचाया जा सके।