फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nuh Violence: Nuh riots continue

Nuh Violence : नूंह से उपजा उपद्रव जारी, गुरुग्राम में तोड़फोड़, फरीदाबाद और पटौदी में हिंसा

Sat, 05 Aug 2023 06:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम/फरीदाबाद/नूंह
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम/फरीदाबाद/नूंह Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 05 Aug 2023 06:33 AM IST
सार

फरीदाबाद में बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने एक जूस की दुकान और सैलून में तोड़फोड़ की। बताया जाता है कि सैलून संचालक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

विज्ञापन
Nuh Violence: Nuh riots continue
file pic..... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जलाभिषेक यात्रा के दौरान नूंह में शुरू हुआ उपद्रव चार दिन बाद तक भी खत्म नहीं हआ है। फरीदाबाद में बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने एक जूस की दुकान और सैलून में तोड़फोड़ की। बताया जाता है कि सैलून संचालक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी के बाद नकाबपोश युवकों ने दुकान पर हमला किया। इसके तुरंत बाद भड़के हुए युवकों ने एक जूस की दुकान में भी तोड़फोड़ की। दुकान संचालक का आरोप है हमलावरों ने उसके साथ मारपीट भी की।

विज्ञापन


उधर, गुरुग्राम के पटौदी में बृहस्पतिवार आधी रात के दौरान एक मिस्त्री की दुकान के बाहर खड़ी पांच बाइकों को आग लगा दी गई। गुरुग्राम के ही बादशाहपुर इलाके में बीएसएफ कैंप के पास बृहस्पतिवार देर रात नारियल पानी के ठेले में आग लगा दी गई। इसकी चपेट में आने से बिजली का फीडर भी फुंक गया। ऐेसे में मारुति कुंज समेत गुरुग्राम के कई इलाकों में रात भर बिजली गुल रही। गुरुग्राम पुलिस ने हिंसा के मामलों में अब तक 28 एफआईआर दर्ज की हैं। 43 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 62 को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


लाइट गुल होते ही 30-40 गाड़ियों के शीशे तोड़
गुरुग्राम के सेक्टर-9 थाना क्षेत्र के भवानी एनक्लेव में देर रात बिजली गुल होते ही शरारती तत्वों ने कॉलोनी में खड़ी 30-40 गाड़ियों के शीशे ईंट पत्थर मारकर तोड़ डाले। वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी एक सीसीटीवी में कैद हुए हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार शिकायत में कॉलोनी के लोगों ने कहा कि रात को डेढ़ से दो बजे के आसपास अचानक बिजली गुल हो गई। अंधेरा छाते ही कुछ शरारती तत्व वहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ईंट-पत्थर मारकर वहां खड़े वाहनों के शीशे तोड़ डाले। करीब 30-40 गाड़ियों के शीशे तोड़े गए हैं। वाहन मालिकों को इसकी जानकारी तब हुई जब वह सुबह सो कर उठे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंंची और छानबीन शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज देखने पर सामने आया कि एक युवक गाड़ी के शीशे पर ईंट मार रहा है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। कॉलोनी में रहने वालों का कहना है कि ये कोई आपसी रंजिश नही है, अगर आपसी रंजिश होती तो किसी एक गाड़ी के शीशे तोड़ जाते। यहां तो दर्जनों गाड़ी के शीशों को तोड़ा गया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 

धार्मिक नारा नहीं लगाने पर युवक को पीटा
रबूपुरा (ग्रेटर नोएडा) के मेहंदीपुर गांव के युवक रियासत को 12 लोगों ने रास्ते में रोककर ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाने को कहा। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक की पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवक को आपसी विवाद में पीटा गया है। रियासत ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात लगभग आठ बजे खेत की सिंचाई कर लौट रहा था। गांव के पास ही 12 युवकों ने रोक लिया। रियासत का आरोप है सभी बाइकों पर सवार थे और नशे की हालत में थे। आरोपियों ने उसे पकड़कर ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाने का दबाव बनाया। रियासत ने विरोध किया तो युवकों ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर खेत में पानी डाल रहे लोग उनकी ओर दौड़े। जिसे देख आरोपी बाइक लेकर भाग गए। 

बिट्टू बजरंगी को चार घंटे की पूछताछ के बाद थाने से मिली जमानत
नूंह में हिंसा के बाद फरीदाबाद पुलिस ने डबुआ थाने में गोरक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी को धार्मिक उन्माद फैलाने का केस दर्ज कर बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। करीब चार घंटे की पूछताछ के बाद उसे थाने से ही जमानत दे दी गई। 

तीन जुलाई को धौज इलाके में धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में पुलिस ने सात को नामजद कर करीब 40 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। आरोपियों में बिट्टू के साथ बल्लभगढ़ निवासी गोपाल, सतेंद्र, मोनू, पल्ला निवासी पंकज जैन, अनूप व डबुआ निवासी मोती खटाना के नाम हैं।


 शिकायतकर्ता का कहना था कि आरोपी उनके बाड़े से बकरी व गाय खोलकर ले गए और धौज के रास्ते हथियारों से लैस होकर धार्मिक रूप से अपशब्द कहते हुए दंगा भड़काने की कोशिश करने लगे। मामले से दो दिन पहले एक जुलाई को कुछ धार्मिक संगठनों ने पंचायत कर मामला सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन यह उलझता चला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed