{"_id":"5ecb807779714932350f237d","slug":"ntpc-ongc-formed-a-joint-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनटीपीसी-ओएनजीसी ने बनाई संयुक्त कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनटीपीसी-ओएनजीसी ने बनाई संयुक्त कंपनी
Mon, 25 May 2020 01:53 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 25 May 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
ntpc
- फोटो : self
नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) लिमिटेड और ऑयल एड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) लिमिटेड ने अक्षय ऊर्जा कारोबार के लिए एक संयुक्त कंपनी बनाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के माध्यम से दोनों कंपनियों अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएंगी।
विज्ञापन
इस समझौते पर एनटीपीसी के डायरेक्टर (कमर्शियल) एके गुप्ता और ओएनजीसी के डायरेक्टर फाइनेंस और इंचार्ज बिजनेस डेवलपमेंट एंड ज्वाइंट वेंचर सुभाष कुमार ने हस्ताक्षर किए। वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग से हुए इस समझौते के दौरान एनटीपीसी के सीएमडी गुरदीप सिंह और ओएनजीसी के सीएमडी शशि शंकर भी मौजूद रहे। समझौते के मुताबिक, नई कंपनी भारत और विदेश में समुद्रतटीय क्षेत्र में पवन ऊर्जा और अन्य लगाएगी। कंपनी अक्षय ऊर्जा के अन्य माध्यमों में भी हाथ आजमाएगी। एनटीपीसी देश की सबसे बड़ी ऊर्जा उत्पादक कंपनी है।
विज्ञापन