फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NTPC engineer arrested in 11 years old girl sexual harassment in Noida

नोएडा: बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में एनटीपीसी का इंजीनियर गिरफ्तार

Wed, 22 May 2019 05:21 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: देव कश्यप Updated Wed, 22 May 2019 05:21 AM IST
विज्ञापन
NTPC engineer arrested in 11 years old girl sexual harassment in Noida
आरोपी अखिल गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-70 की पॉश सोसायटी में रहने वाले एनटीपीसी के एक इंजीनियर ने 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इंजीनियर पिछले एक साल से बच्ची का यौन उत्पीड़न कर रहा था। आरोपी बच्ची के पिता का अच्छा दोस्त है। इसी का फायदा उठाकर दरिंदगी कर रहा था। दरिंदगी का खुलासा तब हुआ जब बच्ची ने स्कूल शिक्षिका को पूरी बात बताई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


फेस-3 पुलिस ने जानकारी दी कि बच्ची शहर के एक नामी स्कूल में कक्षा 6 की छात्रा है। छात्रा के पिता दिल्ली की एक निजी कंपनी में मैनेजर हैं। मैनेजर  के यहां इंजीनियर अखिल गुप्ता (45) का आना जाना था। छात्रा के पिता और अखिल की दोस्ती हो गई। अखिल शाम को अपने 12 वर्षीय बेटे को पढ़ाता था। वह दोस्त को फोन कर उनकी बेटी को पढ़ाने के बहाने बुला लेता था।
विज्ञापन


आरोप है कि इंजीनियर बच्ची को अलग कमरे में पढ़ाने ले जाता था। अपने बेटे को पढ़ने के लिए दूसरे कमरे में जाने के लिए कह देता था। इंजीनियर कमरे का दरवाजा बंद करके बच्ची के निजी अंगों से छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश करता था। आरोपी एक साल से बच्ची के साथ इसी तरह की घिनौनी  हरकत कर रहा था। बच्ची जब रोने लगती थी तो उसको पीटता था और कहता था कि अगर किसी को बोला तो पूरे परिवार को जान से मार दूंगा। जिस कारण बच्ची ने परिजनों से कुछ नहीं कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डर के कारण बच्ची चुप रही

पिछले सप्ताह बच्ची स्कूल में थी। उसी दौरान उसे गुमसुम देख शिक्षिका ने जब उससे पूछा तो बच्ची ने रोकर पूरी बात बता दी। शिक्षिका ने यह बात स्कूल के निदेशक को बताई। निदेशक ने बच्ची के परिवार को बुलाकर इसकी जानकारी दी। जब पीड़ित परिजनों ने आरोपी को बुरा-भला कहा तो वह उनको जान से मारने की धमकी देना लगा और कहा कि उसकी ऊंची पहुंच है, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। परिजनों ने फेज थ्री थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बच्ची का मेडिकल कराया गया है। आरोपी अखिल गुप्ता को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस को परिजनों ने बताया कि घर में भी बच्ची उदास रहती थी। कई बार उससे पूछा लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। बच्ची यही कह देती थी कि सिर दर्द कर रहा है।

शनिवार को अधिक करता था दरिंदगी
पुलिस ने बताया कि इंजीनियर के माता-पिता हर शनिवार को डॉक्टर को दिखाने जाते थे। घर में इंजीनियर का एक 12 वर्षीय बेटा, 18 वर्षीय बेटी और पत्नी रहती थी। बेटी को किसी बहाने बाहर भेज देता था। पत्नी घरेलू काम में व्यस्त रहती थी। इसी बीच वह बच्ची का यौन उत्पीड़न करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed