फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NSA Ajit Doval visits Maujpur area amid violent protests and meet locals

दिल्ली हिंसा: डोभाल ने किया मौजपुर का दौरा, लोग बोले- आपके आने से हमें हिम्मत मिल गई

Wed, 26 Feb 2020 06:21 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 26 Feb 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
NSA Ajit Doval visits Maujpur area amid violent protests and meet locals
मौजपुर में स्थानीय से बात करते अजीत डोभाल - फोटो : ANI

दिल्ली में लगातार चल रही हिंसक घटनाओं को देखते हुए बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को स्थिति नियंत्रण की कमान सौंपी गई। इसके बाद वो हिंसा से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में से एक मौजपुर के दौरे के लिए पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की, हालात का जायजा लिया। 

विज्ञापन




इस दौरान डोभाल ने आश्वासन देते हुए कहा कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। लोग भी संतुष्ट हैं। मुझे कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर विश्वास है। पुलिस अपना काम कर रही है। वहीं डोभाल स्थानीय लोगों से यह भी कहते सुने गए कि आप लोग घर जाइए। इतनी सारी फोर्स यहां आपकी सुरक्षा के लिए ही तैनात की गई है। 
विज्ञापन


डोभाल के वहां जाने पर लोगों में भी एक तसल्ली नजर आई। स्थानीय लोगों ने उनके आश्वासन पर कहा कि आपने यहां आकर हमें कह दिया, इससे हममें हिम्मत आ गई। डोभाल ने कहा कि सब लोग एक साथ मिलकर रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीनी स्थिति का जायजा लेने के बाद वह प्रधानमंत्री और कैबिनेट को दिल्ली के हालात के बारे में जानकारी देंगे। डोभाल ने कल रात जाफराबाद, सीलमपुर और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के अन्य इलाकों का भी दौरा किया था। वहां उन्होंने विभिन्न समुदायों के नेताओं से भी बातचीत की थी।


इसके बाद उन्होंने स्पष्ट किया था कि अब राजधानी में कानून व्यवस्था की कोई कमी नहीं होगी। पर्याप्त संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। पुलिस को स्थिति नियंत्रण के लिए खुली छूट दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed