फ्लाइट से दिल्ली आ रही थी महिला, अचानक कुछ हुआ ऐसा कि सह ना पाई और...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला यात्री फ्लाइट से सफर कर रही थी। साइड वाली सीट पर एक यात्री बैठा था। इस दौरान अचानक कुछ हुआ ऐसा कि युवती सह ना पाई और...
इस्तांबुल से दिल्ली आ रही एक फ्लाइट में एक यात्री ने महिला यात्री के सामने अश्लील हरकतें कर दी। महिला की शिकायत पर क्रू मेंबर ने उसकी सीट बदल दी। लेकिन आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
हालांकि बाद में उसे जमानत दे दी गई। आईजीआई एयरपोर्ट के पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रविवार को तड़के तुर्की एयरलाइंस की इस्तांबुल से दिल्ली आ रही फ्लाइट से सुरक्षाकर्मियों की मांग की गई थी।
शिकायत पर क्रू मेंबर ने उसको दूसरी सीट पर बैठा दिया
बताया गया कि एक यात्री महिला यात्री के साथ अश्लील हरकत कर रहा है। फ्लाइट जब एयरपोर्ट पहुंची तो महिला यात्री ने बताया कि आरोपी उसके बगल की सीट पर बैठा था। महिला की शिकायत पर क्रू मेंबर ने उसको दूसरी सीट पर बैठा दिया।
यात्री के पास रूस का पासपोर्ट पाया गया है। एयरपोर्ट पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया।