फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NRI dies under suspicious circumstances in delhi hotel

होटल में एनआरआई की संदिग्ध हालात में मौत, विसरा सुरक्षित

Mon, 18 Nov 2019 06:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 18 Nov 2019 06:37 AM IST
विज्ञापन
NRI dies under suspicious circumstances in delhi hotel
death - फोटो : amar ujala

दक्षिण दिल्ली स्थित होटल ऑबराय में एक एनआरआई की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह 12 नवंबर से होटल में ठहरे हुए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी खुलासा नहीं हुआ कि मौत कैसे हुई है। इस कारण विसरा सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर रविवार दोपहर को शव परिजनों को सौंप दिया। तुगलक रोड थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अनिल साहनी (71) 30 साल से अमेरिका में रह रहे थे। वहां उनका कारोबार है। वह पत्नी सुधा साहनी (67) के साथ कारोबार के सिलसिले में 8 नवंबर को भारत आए थे। कुछ दिन महारानी बाग में रहने वाले अपने छोटे भाई के घर रुके थे। 
विज्ञापन


बाद में ऑबराय होटल में रहने आ गए। बताया जा रहा है कि शनिवार को वह होटल के वॉशरूम में गए थे। इसके बाद उन्हें खासी हुई और बेहोश हो गए। रात करीब 9 बजे इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस उन्हें डा. आरएमएल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम में मौत का खुलासा नहीं हुआ है। मौत का कारण जानने के लिए उनका विसरा सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस ने उनकी पत्नी सुधा साहनी के बयान दर्ज किए हैं। पत्नी ने भी पहले खांसी होने और फिर अचेत होने की बात कही है। दिल्ली पुलिस ने अमेरिकी एंबेसी को सूचना दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed