दिल्लीः होटल ताज पैलेस में एनआरआई की मौत मामले में बड़ा खुलासा, ऐसे गई जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआरआई मुनिशरद की मौत किसी चीज से रिएक्शन होने के कारण हुई। सोमवार को मुनिशरद के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने पुलिस अधिकारियों के सामने यह खुलासा किया है।
हालांकि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगा कि मौत कैसे और किस चीज के रिएक्शन से हुई है। सोमवार को मुनिशरद का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड ने किया। इसकी वीडियोग्राफी कराई गई।
चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मुनिशरद के पिता शरद जेटली और मां देवमनि जिज्ञासु जेटली को सौंपा। परिजनों ने दोपहर बाद निगम बोध घाट पर उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
गौरतलब है कि मुनिशरद (35) ताज पैलेस होटल के अपने कमरे में शुक्रवार को मृत पड़े मिले थे. उनका शव पलंग से नीचे पड़ा हुआ था। वेटर रात साढ़े दस बजे कमरे में खाना लेकर आया था, लेकिन उनके दरवाजा नहीं खोलने पर वापस लेकर चला गया था।
परिजन अमेरिका से मुनिशरद को फोन कर रहे थे। उन्होंने फोन नहीं उठाया तो परिजनों ने दिल्ली में रहने वाले रिश्तेदारों को होटल में भेजा। दरवाजा डुप्लीकेट चाबी से खोला गया तो वहां मुनिशरद मृत पड़े मिले।