फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NRHM scam : CBI one discussions.

एनआरएचएम : एक मामले में सीबीआई की बहस पूरी

Wed, 11 Feb 2015 02:08 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 11 Feb 2015 02:08 PM IST
विज्ञापन
NRHM scam : CBI one discussions.

एनआरएचएम घोटाले में यूपी के सीनियर आईएएस प्रदीप शुक्ला से जुडे़ एक मामले में चार्ज पर चल रही अभियोजन की बहस मंगलवार को पूरी हो गई। डिफेंस की बहस के लिए विशेष न्यायाधीश एके गुप्ता ने 23 फरवरी की तारीख नियत की है।

विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व ही पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा और आईएएस प्रदीप शुक्ला के एक मामले में कोर्ट ने चार्ज फ्रेम की कार्रवाई की थी। मंगलवार को एक अन्य मामले में चल रही अभियोजन की बहस पूरी हो गई।
विज्ञापन


अभियोजन की ओर से सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक वीके शर्मा ने बहस पूरी की। इस दौरान वरिष्ठ लोक अभियोजक बीके सिंह भी कोर्ट में उपस्थित रहे। इससे पूर्व जमानत पर चल रहे प्रदीप शुक्ला समेत एनआरएचएम घोटाले के कई अन्य आरोपी कोर्ट में पेश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबू सिंह कुशवाहा नहीं हुए पेश
मंगलवार को सीबीआई कोर्ट में पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा को भी पेश होना था, मगर उन्हें पेश नहीं किया जा सका। जेल अधीक्षक की ओर से इस मामले में लखनऊ कारागार से आए एक फैक्स की कापी कोर्ट में दाखिल की गई।

इसमें लिखा था कि 9 फरवरी को लखनऊ कोर्ट में तारीख पर बाबू सिंह कुशवाहा को लखनऊ ले जाया गया था। इसी के चलते मंगलवार को उन्हें गाजियाबाद कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका।

कोर्ट ने डासना जेल अधीक्षक को आदेश दिया है कि आगामी तारीख पर बाबू सिंह कुशवाहा की कोर्ट में पेशी सुनिश्चित की जाए।

आरपी जायसवाल की अर्जी को कोर्ट न किया खारिज
सीबीआई कोर्ट ने पूर्व विधायक आरपी जायसवाल की पूर्व में दाखिल की गई उस अर्जी को खारिज कर दिया है जो उन्होंने चार्ज की कार्यवाही को स्थगित किए जाने की मांग को लेकर लगाई थी।


जायसवाल का कहना था कि चार्ज की कार्यवाही से पहले उन्हें केस से संबंधित सभी दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएं।

विधायक मुकेश श्रीवास्तव की अर्जी पर बहस पूरी
बहराइच के विधायक मुकेश श्रीवास्तव और उनकी पत्नी पूजा श्रीवास्तव की अर्जी पर सीबीआई विशेष कोर्ट में बहस पूरी हो गई।

बुधवार को विशेष न्यायाधीश एके गुप्ता इस मामले में अपना फैसला सुना सकते हैं। विधायक और उनकी पत्नी ने अर्जी लगाकर कहा था कि कोर्ट को उनका मामला सुनने का अधिकार नहीं है।

सौरभ और रजनी जैन मामले में डिफेंस की बहस पूरी
एनआरएचएम घोटाले में फंसे मुरादाबाद के दवा कारोबारी सौरभ जैन और उनकी पत्नी रजनी जैन के मामले में डिफेंस की बहस मंगलवार को पूरी हो गई।

आरोपियों के अधिवक्ता ने कोर्ट में अपनी बहस पूरी की। मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट ने अब 24 फरवरी नियत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed