फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nowhere is not open secret, for this fear he killed the child.

राज छुपाने के लिए बच्चे को मार डाला

Tue, 06 Jan 2015 02:50 PM IST
Updated Tue, 06 Jan 2015 02:50 PM IST
विज्ञापन
Nowhere is not open secret, for this fear he killed the child.

गुड़गांव के नूह में अवैध संबंध का राज फास होने के डर से युवक ने 11 वर्षीय बच्चे का कत्ल कर दिया। यह खुलासा हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए देवला नंगली गांव के आरोपी मुस्तफा ने किया।  नूंह पुलिस ने सोमवार को उसे कोर्ट में पेश कर दो दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


बता दें कि गांव देवला नंगली से 13 दिसंबर के दिन 11 वर्षीय होशियार अपने घर से अचानक गायब हो गया। उसके पिता अब्दुल हमीद ने थाने में  गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं 19 दिसंबर को गांव में ही मछली पालन के लिए बने एक सार्वजनिक जोहड़ में बच्चे का शव पानी में तैरता मिला।
विज्ञापन


पुलिस को शक था कि किसी ने इस बच्चे की हत्या की है, मगर किसने यह राज खोलना काफी मुश्किल नजर आ रहा था। जांच के दौरान पुलिस को  गांव के मुस्तफा पर शक हुआ। करीब एक पखवाड़े के बाद वह पुलिस की गिरफ्त में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे को फिल्म दिखाने का दिया लालच

Nowhere is not open secret, for this fear he killed the child.

पुलिस ने हत्या को लेकर सख्ती से पूछताछ की उसने अपराध कबूल कर लिया।  नूंह पुलिस के मुताबिक, आरोपी मुस्तफा पुत्र इसराइल निवासी देवला नंगली का गांव की एक युवती के संग अवैध संबंध थे। होशियार ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।

उस समय वो अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। मगर यह बात मुस्तफा के जानकार दो-तीन लोगों को पता चल गई। गांव में चर्चाएं शुरू होने के बाद मुस्तफा होशियार का दुश्मन बन गया।

उसने मृतक को नूंह के सिनेमा हॉल में फिल्म दिखाने का लालच दिया और उसे हत्या वाले दिन 13 दिसंबर को नूंह ले आया। उसने इसे नूंह में अच्छी-अच्छी चीजें खिलाई तथा बाद में गांव लौटने के बाद सार्वजनिक जोहड़ के पास ले गया।

वहां कई बार उसे  पानी में डुबोया। सांस नहीं आने की वजह से बच्चा बेसुध हो गया। मगर मुस्तफा का गुस्सा तब भी ठंडा नहीं हुआ। उसने बच्चे के बेसुध होने पर उसने उसके शरीर पर चाकू से कई वार किए।  उसे जोहड़ में धकेलकर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed