फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now You will get dearer Cylinder in Cyber City.

साइबर सिटी में अब मंहगा मिलेगा आपको सिलेंडर

Tue, 23 Jun 2015 05:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 23 Jun 2015 05:54 PM IST
विज्ञापन
Now You will get dearer Cylinder in Cyber City.

साइबर सिटी के एक लाख से अधिक रसोई गैस उपभोक्ताओं की सब्सिडी पर तलवार लटक गई है। 30 जून के बाद उन्हें ज्यादा कीमत पर सिलेंडर लेना होगा।

विज्ञापन


तीन महीने का समय खत्म होने को है, लेकिन गैस कनेक्शनों को आधार कार्ड के जरिये बैंक खाते से लिंक करने का 100 फीसदी काम नहीं हो पाया है।

गुड़गांव में अभी तक 78 फीसदी गैस कनेक्शन ही बैंक खाते से लिंक हो पाए हैं। अब बचे एक सप्ताह में एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं को लिंक करना गैस वितरकों के लिए भी संभव नहीं है।
विज्ञापन


ऐसे में बचे लोगों को 30 जून के बाद 635 रुपये में गैस सिलेंडर खरीदना होगा। उन्हें 202 रुपये की सब्सिडी नहीं मिलेगी। शहर में प्रमुख पेट्रोलियम कंपनियों के 27 वितरक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैस कनेक्शन बैंक खातों से लिंक नहीं

Now You will get dearer Cylinder in Cyber City.

पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देश के मुताबिक 30 जून तक प्रत्येक जिले में 100 फीसदी गैस कनेक्शनों को उपभोक्ताओं के बैंक खाते से लिंक कराना अनिवार्य था। जिले में 480932 रसोई गैस उपभोक्ता हैं।

इनमें से 374120 लोगों ने अपने गैस कनेक्शन बैंक खाते से लिंक करवा लिए हैं, लेकिन अभी तक 106892 कनेक्शन अभी तक खाते से लिंक नहीं हुए हैं।

गैस की कालाबाजारी को रोकने और एक उपभोक्ता-एक कनेक्शन को लागू करने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय ने गैस कनेक्शन को पूरी कीमत पर देने के बाद सब्सिडी की रकम बैंक खाते में देने की योजना शुरू की थी।

इसके लिए कनेक्शन को आधार कार्ड के जरिये बैंक अकाउंट से लिंक कराना जरूरी था। मंत्रालय ने इसके लिए 31 मार्च 2015 तिथि निर्धारित की थी, लेकिन 100 फीसदी लक्ष्य पूरा नहीं होने के कारण तीन महीने का समय और दिया गया था, जो 30 जून को पूरा हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed