फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now you will be able to shopping and parking with Metro card.

अब मेट्रो कार्ड से शॉपिंग और पार्किंग भी कर सकेंगे आप

Thu, 13 Aug 2015 01:59 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 13 Aug 2015 01:59 PM IST
विज्ञापन
Now you will be able to shopping and parking with Metro card.

दिल्ली मेट्रो ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को मेट्रो कार्ड में कुछ सुविधाएं जोड़ने को लेकर एक अर्जी दी है। इसमें कार्ड के जरिए लोगों को शॉपिंग और अन्य सविधाओं से संबंधित कुछ गाइडलाइंस हैं।

विज्ञापन


जिनके मुताबिक स्मार्ट कार्ड का प्रयोग शॉपिंग कार्ड के तौर पर भी हो सकेगा। मतलब कार्ड से आप मेट्रो परिसर पर लगे स्टोर्स और दुकानों से शॉपिंग कर सकेंगे।
विज्ञापन


इतना ही नहीं अगर दिल्ली की बसों, ऑटो और टैक्सी में पेमेंट के लिए मशीनी उपकरण है तो आप वहां भी अपना किराया मेट्रो कार्ड से दे सकते हैं। शहरी विकास मंत्रालय दिल्ली मेट्रो में कोच्चि मेट्रो मॉडल की खूबियों को अपनाने पर विचार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से मिलेगी मंजूरी!

Now you will be able to shopping and parking with Metro card.

ऐसे में अब देखना होगा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से दिल्ली मेट्रो को हरी झंड़ी मिलती है या नहीं। शहरी विकास मंत्रालय के मुताबिक अगर मंजूरी मिल जाती है तो इसके बाद मेट्रो कार्ड में बदलाव किए जाएंगे।  

इन सुविधाओं के लागू हो जाने के बाद आप एक बार कार्ड रिचार्ज कराएंगे और सफर करने के साथ दूसरी जगहों पर भी इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।

लेकिन इसके लिए शर्त यह होगी कि इन दुकानों और पार्किंग पर भी ऐसी मशीनें लगी होने चाहिए, जिनसे मेट्रो कार्ड आसाने से पंच या स्वैप किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed