फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now you'll get rewards and subsidies on domestic cow cradle.

अब देसी गाय पालने पर आपको मिलेगा पुरस्कार और सब्सिडी

Tue, 03 Nov 2015 07:57 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 03 Nov 2015 07:57 PM IST
विज्ञापन
Now you'll get rewards and subsidies on domestic cow cradle.

देसी गाय पालने पर अब सरकार पशुपालकों को पुरस्कार प्रदान करेगी। गौ संवर्धन के लिए ये योजना बनाई गई है। राज्य के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनकड़ इसकी घोषणा हरियाणा दिवस पर यहां आगमन के दौरान कर चुके हैं।

विज्ञापन


जिला प्रशासन का कहना है कि देसी गाय के दूध में कैरोटिन व ए-2 आदि पोषक तत्व होने के दृष्टिगत गाय के दूध पर इनामी प्रतियोगिताएं और गाय पालने पर 50 फीसदी सब्सिडी देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


प्रशासन का कहना है कि राज्य सरकार की ओर से गौ संरक्षण, गौ संवर्धन कार्यक्रम चलाकर गाय पालकों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें 6 से 8 किलोग्राम दूध उत्पादन पर देसी  हरियाणा नस्ल की गाय के मालिक को दस हजार रुपये,  8 से 10 किलोग्राम दूध पर 15 हजार रुपये और 15 किलोग्राम से अधिक दूध देने पर 20 हजार रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी।


इसी प्रकार साहीवाल नस्ल की 10 से 12 किलोग्राम दूध देने वाली गाय के मालिक को दस हजार रुपये, 12 से 15 किलोग्राम दूध पर 15 हजार रुपये और 15 किलोग्राम से अधिक दूध देने वाली गाय के मालिक को 20 हजार रुपये इनाम के तौर पर मिलेंगे।

गाय की मिनी डेयरी स्थापित करने वालों को पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग की ओर से 50 फीसदी सब्सिडी दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed