फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now you can travel on airport line by WhatsApp in metro

Delhi Metro: अब एयरपोर्ट लाइन पर मेट्रो में व्हाट्सएप से कर सकेंगे सफर, टिकट लेने के लिए करना होगा यह काम

Wed, 31 May 2023 07:48 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 31 May 2023 07:48 AM IST
सार

इसके लिए यात्रियों को अपने स्मार्ट फोन की कॉन्टेक्ट लिस्ट को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के व्हाट्सएप नंबर 9650855800 से जोड़ना होगा। शुरुआती और गंतव्य स्टेशनों का नाम बताने पर क्यूआर कोड मिलेगा, जिसे एएफसी गेट पर दिखाकर आप प्रवेश या गंतव्य स्टेशन के बाहर निकल सकते हैं।

विज्ञापन
Now you can travel on airport line by WhatsApp in metro
delhi metro - फोटो : istock

विस्तार

एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर मेट्रो में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। अब इस कॉरिडोर के सफर को डिजिटल दुनिया से जोड़ दिया गया है। वाट्सएप चैटबॉट से भी टिकटों की बुकिंग कर आप मेट्रो में सफर कर सकेंगे।

विज्ञापन


इसके लिए यात्रियों को अपने स्मार्ट फोन की कॉन्टेक्ट लिस्ट को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के व्हाट्सएप नंबर 9650855800 से जोड़ना होगा। शुरुआती और गंतव्य स्टेशनों का नाम बताने पर क्यूआर कोड मिलेगा, जिसे एएफसी गेट पर दिखाकर आप प्रवेश या गंतव्य स्टेशन के बाहर निकल सकते हैं। इससे खासतौर पर फ्लाइट से देश-विदेश की यात्रा करने वालों को काफी फायदा होगा। फिलहाल पायलट परियोजना के तौर पर इस लाइन पर सेवा की शुरुआत की गई है। 
विज्ञापन


डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक विकास कुमार ने मंगलवार को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर व्हाट्सएप आधारित टिकटिंग सेवा की मेट्रो भवन से शुरुआत की। टिकटिंग के डिजिटल विकल्पों को बढ़ाते हुए डीएमआरसी ने इस दिशा में पहल की है। अब एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर यात्रियों को नई सुविधा मिलने से एयरपोर्ट तक पहुंचने में टिकट, क्यूआर टिकट या स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करवाने में वक्त नहीं लगेगा। यात्री अपने स्मार्टफोन से व्हाट्सएप चैटबॉट आधारित क्यूआर कोड टिकट का उपयोग भी कर सकेंगे। यह सुविधा विशेष रूप से एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर शुरू की गई है ताकि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विमानों में सफर करने वाले यात्रियों सफर में और सहूलियत हो सके। अब एक समर्पित व्हाट्सएप चैटबॉट (अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध) के जरिये अपनी जरूरत के मुताबिक स्मार्ट फोन से टिकट हासिल कर सफर कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आसानी से हासिल कर सकेंगे क्यूआर टिकट

  • स्मार्ट फोन की कॉन्टेक्ट लिस्ट में डीएमआरसी का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर 9650855800 को जोड़ना होगा 
  • एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के सभी स्टेशनों के ग्राहक सेवा या टिकट काउंटरों पर प्रदर्शित चैटबॉट क्यूआर कोड सीधे कर सकेंगे स्कैन 
  • व्हाट्सएप खोलेने के बाद Hi लिखकर 965085580 नंबर पर भेजना होगा 
  • अपनी पसंदीदा भाषा चुनकर टिकट खरीद सकते हैं। इसके अलावा अंतिम यात्रा टिकट या टिकट दोबारा प्राप्त करने का विकल्प चुन सकते हैं। 

खूबियां

  • सिंगल जर्नी या ग्रुप टिकट के लिए अधिकतम 6 क्यूआर टिकट खरी सकते हैं। 
  • प्रवेश करने के बाद 65 मिनट के भीतर गंतव्य स्टेशन से बाहर निकलना होगा। 
  • मूल स्टेशन से बाहर निकलने के लिए यात्री को प्रवेश करने के बाद आधे घंटे का वक्त दिया जाएगा।  
  • मेट्रो सेवा के शुरू होने से पहले या रात के वक्त समाप्त होने के बाद टिकट बुक नहीं किए जा सकेंगे।
  • क्रेडिट या डेबिट कार्ड से किए ट्रांजेक्शन पर मामूली सुविधा शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed