फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now you can take admission in Delhi University with two languages and two subjects

डीयू : अब दो भाषा व दो विषयों के साथ भी ले सकेंगे दाखिला, कई कोर्सेज में दाखिले का यह नियम किया गया शामिल

Sun, 09 Mar 2025 07:51 AM IST
विजय पुंडीर रश्मि शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
रश्मि शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 09 Mar 2025 07:51 AM IST
सार

डीयू ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए अपने इंर्फोमेशन बुलेटिन को जारी कर दिया है। डीयू दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी ने बताया कि इस बार हमने भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए सीयूईटी के लिए दो भाषा चयन करने का विकल्प भी दिया है।

विज्ञापन
Now you can take admission in Delhi University with two languages and two subjects
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विभिन्न यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए छात्र अब दो भाषा व दो विषयों के साथ भी सीयूईटी दे सकेंगे। डीयू ने कई कोर्सेज के लिए प्रोग्राम संबंधित योग्यता में इस साल बदलाव किया है। डीयू की ओर से कुछ प्रोग्राम में दाखिले के लिए दो भाषा व दो विषयों के विकल्प को भी जोड़ा है। इससे बारहवीं में दो भाषाओं को पढने वालों को फायदा मिलेगा। बीते साल तक दाखिले के लिए सीयूईटी में एक भाषा व तीन विषयों का चयन करने का प्रावधान था।

विज्ञापन


डीयू ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए अपने इंर्फोमेशन बुलेटिन को जारी कर दिया है। डीयू दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी ने बताया कि इस बार हमने भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए सीयूईटी के लिए दो भाषा चयन करने का विकल्प भी दिया है। अब यदि किसी छात्र ने बारहवीं में दो भाषा भी पढ़ी है तो वह डीयू के कई प्रोग्राम में दाखिला लेने के योग्य होगा। हालांकि उसका सीयूईटी में बैठना जरूरी है।
विज्ञापन


सीयूईटी के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, ऐसे में डीयू ने भी अपना इंर्फोमेशन शनिवार को जारी कर दिया। डीयू के अनुसार सीयूईटी पंजीकरण के समय छात्र दो भाषा व दो विषयों का चयन जरूर करें, जो कि उन्होंने बारहवीं में पढ़े हों। जब से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट की शुरूआत हुई है तब से एक भाषा व तीन विषयों के आधार पर दाखिला लिया जा सकता था। लेकिन अब छात्रों को दो भाषा व दो विषयों का विकल्प भी दिया गया है। प्रो गांधी ने कहा कि कुछ बोर्ड में छात्र दो भाषा पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 भाषाओं में होगी सीयूईटी
उन्होंने बताया कि सीयूईटी में भाषा सूची में से भाषाओं को कम करके 13 किया गया है। लेकिन हमने भाषा के ज्यादा विकल्प दिए हैं। इस तरह से छात्र इन 13 भाषाओं में से किन्हीं दो का चयन कर सकता है। हालांकि इसके लिए उसका बारहवीं में इन भाषाओं का पढ़ा होना जरूरी है। डीयू की सलाह है कि छात्र सीयूईट टेस्ट पेपर का चयन करते समय इंर्फोमेशन बुलेटिन जरूर देखें। बुलेटिन में उपलब्ध कोर्सेज की संंबंधित योग्यता को देखकर ही सीयूईटी का फॉर्म भरें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed