{"_id":"1ae642175ee6c4963e559ec78ecc30a8","slug":"now-women-constables-will-be-deployed-at-every-reporting-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हर रिपोर्टिंग चौकी पर तैनात होंगी महिला कांस्टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हर रिपोर्टिंग चौकी पर तैनात होंगी महिला कांस्टेबल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 14 Jul 2015 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब जीआरपी की रिपोर्टिंग चौकी पर भी महिला कांस्टेबल तैनात होंगी। महिलाओं की रिपोर्ट महिला कांस्टेबल ही दर्ज करेंगी। सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर जीआरपी ने रिपोर्टिंग चौकी पर महिला कांस्टेबलों की तैनाती भी शुरू कर दी है। दरअसल, जीआरपी की अधिकांश रिपोर्टिंग चौकियों पर महिला कांस्टेबल तैनात नहीं हैं। जबकि थानों में कई-कई कांस्टेबल तैनात हैं।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुरूप अब जीआरपी में भी हर रिपोर्टिंग चौकी पर महिला कांस्टेबलों की तैनाती शुरू कर दी गई है।
सीओ जीआरपी ओपी त्रिपाठी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और उनकी शिकायतें सुनने के लिए यह व्यवस्था बनाई जा रही है। गाजियाबाद क्षेत्र में आने वाली रिपोर्टिंग चौकियों पर महिला कांस्टेबलों की तैनाती शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन