{"_id":"5b67276c4f1c1bf5498b520a","slug":"now-will-find-quality-labs-on-google-map","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब गूगल मैप पर आपके पास में मिलेगी गुणवत्ता वाली लैब, भारतीय गुणवत्ता परिषद का बड़ा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गूगल मैप पर आपके पास में मिलेगी गुणवत्ता वाली लैब, भारतीय गुणवत्ता परिषद का बड़ा फैसला
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 06 Aug 2018 04:03 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में पैथोलॉजी लैब तेजी से खुलती देखी जा रही हैं। गलियों और कॉलोनियों में खून की जांच करने वाली इन पैथोलॉजी लैब की गुणवत्ता पर सवाल भी उठते रहे हैं। इसके चलते लोगों को गुणवत्ता वाली लैब की जानकारी न होने के कारण जांच कराने के लिए काफी परेशान होना पड़ता है।
मगर अब यह आसान होगा। अगले माह से गूगल मैप के जरिये आपको अपने घर के आसपास ही मानकों पर खरा उतरने वाली पैथोलॉजी लैब के बारे में जानकारी मिल सकेगी। भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) ने इस पर काम लगभग पूरा कर लिया है।
क्यूसीआई की मानें तो लंबे समय से गलियों में खुल रहीं पैथोलॉजी को लेकर सवाल खड़े होते रहे हैं। क्यूसीआई से प्रमाण हासिल करने वाली लैब की संख्या बेहद कम है। इसलिए क्यूसीआई ने गुणवत्ता वाली लैब की संख्या बढ़ाने और लोगों को सही जांच उपलब्ध कराने के लिए यह पहल शुरू की है।
विज्ञापन
क्यूसीआई के नेशनल एक्रीडिटेड बोर्ड ऑफ टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेट्रीज (एनएबीएल) के सीईओ अनिल रेलिया का कहना है कि अभी राजधानी में करीब डेढ़ दर्जन लैब का टेस्ट किया है। जल्द ही देश के तीन हजार कलेक्शन सेंटरों को जोड़ेंगे। इसके लिए एक मोबाइल ऐप भी लाया जाएगा, जो अगस्त महीने के अंत से पहले ही लांच कर दिया जाएगा।

Trending Videos
आसान नहीं होगा घर बैठे ब्लड सैंपल लेना
अभी तक लोगों के मोबाइल फोन पर मेडिकल जांच के लिए कई लैब कंपनियां मेसेज भेजती हैं, जिसके बाद उनका प्रतिनिधि घर आकर ब्लड सैंपल भी लेता है, लेकिन प्रतिनिधि उसके योग्य है अथवा नहीं इस बारे में जानकारी मरीज या उसके परिवार को नहीं होती।
इसलिए जल्द ही इसके लिए गाइडलाइन जारी की जाएगी। इसके बाद होम कलेक्शन की सुविधा देने वालों को उन तय मानकों को पूरा करना ही पड़ेगा। इसमें सैंपल लेते समय दस्ताने पहनने और सैंपल लाने के लिए फ्रिज की अनिवार्यता शामिल हो सकती है।
दिल्ली में मनमाने तरीके से खुल रहीं लैब
दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में मनमाने तरीके से जांच लैब खुलती जा रही हैं। ये लैब सरकार के नियमों पर कितनी खरी हैं, इस पर किसी का ध्यान नहीं है। जिम्मेदारी तय न होने की वजह से इन लैब पर कोई कार्रवाई भी नहीं हो पा रही।
यही वजह है कि पूर्वी दिल्ली, बाहरी दिल्ली, पश्चिम दिल्ली जैसे इलाकों में ज्यादातर इस तरह की लैब देखने को मिल रही हैं।