एनजीटी की रोक के बाद अब नोएडा के सेक्टर-123 में कूड़ा डालने की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, कूड़े पर शहर में काफी दिन से बवाल चल रहा है। पहले सेक्टर-137 में कूड़ा डाला जा रहा था। वहां एनजीटी की ओर से रोक लगाने के बाद सेक्टर-54 में कूड़ा डंप किया जाने लगा। बीच में यहां लगी रोकथाम के बाद सेक्टर-68 में कूड़ा डाला गया, लेकिन वहां केवल 10 दिन के लिए कूड़ा डाला गया।
इसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सेक्टर-54 में एक बार फिर प्राधिकरण ने कूड़ा डालना शुरू कर दिया है। इसी बीच कुछ लोग एनजीटी चले गए और वहां से सेक्टर-54 में कूड़ा नहीं डालने का आदेश ले आए।
इसके बाद प्राधिकरण के पास अब फिलहाल कोई विकल्प नहीं बचा है। अधिकारियों का कहना है कि सेक्टर-123 में प्राधिकरण की अपनी जमीन है, जहां लैंडफिल साइट बननी है। साथ ही वेस्ट टू एनर्जी प्लांट भी बनाया जाना है, लेकिन अब कूड़े को कहीं न कहीं तो डालना ही होगा। लिहाजा सेक्टर-123 के अलावा कोई और स्थान नहीं दिख रहा है।
सेक्टर-123 ही एकमात्र विकल्प होने की बात से इनकार भी नहीं किया
आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी : सुखवीर
डंपिंग ग्राउंड संघर्ष समिति के मुखिया सुखवीर पहलवान ने कहा कि किसी भी कीमत पर सेक्टर-123 को डंपिंग ग्राउंड नहीं बनने दिया जाएगा। यहां कूड़ा घर बनने से आसपास के 20 गांव, सेक्टर-122, 121 और 119 समेत कई सोसायटी व ग्रेनो वेस्ट के लिए नरक हो जाएगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्राधिकरण ने एनजीटी में झूठ बोला कि उनका प्रोजेक्ट सेक्टर-123 में है। यह नहीं बताया कि यह स्थान हिंडन नदी से एकदम सटा है। साथ ही एफएनजी के किनारे है। यहां आसपास लाखों लोग रह रहे हैं। अगर प्राधिकरण ने यहां कूड़ा डाला तो इस बार आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
वीडियोग्राफी कराई गई : रघुराज
किसान नेता रघुराज सिंह ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से सेक्टर-54 में डंपिंग ग्राउंड का लोगों ने डटकर विरोध किया और एनजीटी ने रोक लगा दी। बुधवार को भी प्राधिकरण ने वहां कूड़ा डाला, यह तो एनजीटी के आदेश का उल्लंघन है। इसकी वीडियोग्राफी कराई गई है और इसे कोर्ट में दिया जाएगा। कोर्ट ने वहां से कूड़ा हटाने को कहा है, न कि डालने।
सेक्टरों में कूड़ा निस्तारण से खत्म हो सकती है समस्या : एसीईओ
एसीईओ राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण ने एक बहुत ही अच्छी योजना आरडब्ल्यूए को सुझाई है, जिसमें कंपोस्टर मशीन लेकर कूड़े का निस्तारण किया जा सकता है। इसके बाद कंपोस्ट खाद का उपयोग दूसरे कामों में किया जा सकता है।
इससे कूड़े को डंप करने की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है, लेकिन अभी भी केवल पांच से छह आरडब्ल्यूए ही इस योजना को आगे बढ़ाने में दिलचस्पी ले रहे हैं। अगर सभी आरडब्ल्यूए इसे अपना लें तो इससे शहर को भी फायदा होगा।