{"_id":"5fddfbcb8ebc3e3b9121cfc9","slug":"now-two-bus-will-run-from-faridabad-to-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन के चलते बंद था रूट, चंडीगढ़ के लिए चलेंगी अब दो बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन के चलते बंद था रूट, चंडीगढ़ के लिए चलेंगी अब दो बसें
Mon, 21 Dec 2020 06:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 21 Dec 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
UP roadways bus
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान आंदोलन के कारण करीब 25 दिन से बंद पड़ा चंडीगढ़ रूट तीन दिन पहले एक बस से शुरू किया गया था। रूट के चालू होते ही सवारियों की संख्या में इजाफा हुआ तो विभाग ने बसों की संख्या बढ़ाकर दो कर दी गई है।
विज्ञापन
रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक, इस रूट के बंद होने से काफी नुकसान हो रहा था। लंबा रूट होने के कारण यहां से कमाई अच्छी है। डिपो प्रबंधक राजीव नागपाल का कहना है कि डिपो में लगातार इस रूट को चलाने की मांग की जा रही थी, लेकिन किसान आंदोलन के कारण रूट को चलाना सुरक्षा की दृष्टि से सही नहीं था।
विज्ञापन
अब जबकि आंदोलन की आंच थोड़ी कम हो गई है तो रूट को चालू किया गया है। उन्होंने बताया कि करीब तीन दिन पहले एक बस चलाई गई थी। सवारियों की संख्या देखते हुए एक बस और बढ़ा दी गई है। सुबह पांच बजे व पांच बजकर 45 मिनट पर बसें बल्लभगढ़ डिपो से चलती हैं। यह बसें चंडीगढ़ से एक बजे व एक बजकर 45 मिनट पर फरीदाबाद के लिए चलती हैं। सवारियों की संख्या के हिसाब से बाकी रूट भी जल्द शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन