फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now survey started in whole Delhi for corona

कोरोनाः अब पूरी दिल्ली में शुरू हुआ सर्वे, घर आएगी टीम, सांस रोगियों की भी पड़ताल

Thu, 25 Jun 2020 04:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 25 Jun 2020 04:04 AM IST
विज्ञापन
Now survey started in whole Delhi for corona
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

कोरोना वायरस की निगरानी को लेकर अब पूरी दिल्ली में सर्वे शुरू हो चुका है। बुधवार को सिविल लाइन स्थित मजनू का टीला इलाके में टीम ने घर घर जाकर लोगों से पूछताछ करते हुए फ्लू या सांस रोगियों का पता लगाया। साथ ही लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक रहने की अपील भी की। 

विज्ञापन


अभी तक दिल्ली में कंटेनमेंट जोन में ही घर घर जाकर सर्वे किया जा रहा था लेकिन अब यह सभी क्षेत्रों में किया जाएगा। सभी 11 जिला प्रशासनों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। सिविल लाइन एसडीएम प्रदीप तायल ने बताया कि बुधवार को उनकी टीम मजनू का टीला इलाके में अरुणा नगर गई थी जहां उन्होंने हर घर जाकर कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारियां ली हैं। 
विज्ञापन


साथ ही लोगों से यह पूछा है कि उनके घर में कोई फ्लू यानी बुखार, सर्दी, खांसी का रोगी तो नहीं है। उनके घर में कोई सांस रोगी तो नहीं है। अगर है तो इन लोगों की एंटीजन किट्स के जरिए जांच भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी तक यह सर्वे कंटेनमेंट जोन यानि जहां कोरोना संक्रमित मरीज मिलता है उसके घरके आसपास ही किया जा रहा था लेकिन अब यह दिल्ली के सभी इलाकों में किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर घर का 6 जुलाई तक होगा सर्वे
दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव ने सभी जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक की। सूत्रों के अनुसार बैठक में 6 जुलाई तक हर घर का सर्वे होने की डेटलाइन तय की गई है। इसके अलावा सभी जिलों में सर्वे शुरू करने के अलावा कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक सर्वे खत्म करने के आदेश भी दिए हैं। यहां ड्रोन से भी निगरानी रखी जा सकती है। 


केंद्र ने नहीं दिए विस्तृत दिशा निर्देश: सूत्र
उधर दिल्ली सरकार के सूत्रों का कहना है कि सीरो सर्वे को लेकर अभी तक केंद्र सरकार की ओर से कोई विस्तृत दिशा निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। हालांकि दिल्ली सरकार का कहना है कि इस योजना पर गृह मंत्री अमित शाह की बैठक में चर्चा जरूर हुई थी लेकिन इसके बाद से अब तक विस्तृत दिशा निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed