फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now scorching heat will torment Delhi

Delhi NCR Weather: अब सताएगी झुलसाने वाली गर्मी... तेज धूप निकलने से 41 डिग्री तक पहुंचेगा अधिकतम तापमान

Wed, 02 Apr 2025 10:43 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 02 Apr 2025 10:43 PM IST
सार

राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान के नहीं बढ़ने से अभी रात का मौसम सुहावना बना हुआ है।

विज्ञापन
Now scorching heat will torment Delhi
मौसम का हाल - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में अब झुलसाने वाली गर्मी लोगों को सताएगी। आठ अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे मई-जून वाली गर्मी का अहसास होगा। हालांकि, अभी लू की स्थिति नहीं है। तेज धूप निकलने और बारिश न होने से तापमान लगातार बढ़ रहा है।

विज्ञापन

राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान के नहीं बढ़ने से अभी रात का मौसम सुहावना बना हुआ है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम 14.2 डिग्री दर्ज हुआ। आयानगर में अधिकतम तापमान 38.4 और रिज में 37.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभावना है। चार व पांच अप्रैल को 37-39 डिग्री और सात व आठ अप्रैल को 39-41 डिग्री के बीच तापमान रहने का अनुमान है। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी 18-23 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच जाएगा। इससे रात का मौसम भी गर्म हो जाएगा। 

संबंधित वीडियो-



पढ़ें- Delhi-NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर की हवा हुई खराब, ग्रैप-1 की पाबंदियां लागू; जानें क्या रहेगा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed